[ad_1]
Last Updated:
Local Foods for Gut Health: बाजर में दिख रही महंगी और तरह-तरह की चीजों को खाने का मन करता है तो पहले यह देख लें कि इतनी महंगी चीजें आई कहां से है. यदि यह फूड स्थानीय स्तर पर बनता है यानी लोकल है तो आपकी आंतों म…और पढ़ें

जहां आप रहते हैं वहां की चीजें आपके शरीर को भा जाती है. यही बात फूड पर भी लागू होती है. आपकी आंतों को भी वहीं चीजें भाती है जो लोकल हो. स्थानीय स्तर पर जो चीजें उपजती है उसे हमारा शरीर हमारी आंतें स्वीकार कर लेती है. Image: Canva

दरअसल, जो चीजें लोकल तौर पर उपजाई जाती है हम शुरुआत से और ज्यादा मात्रा में वहीं चीजें खाते हैं. इसी के हिसाब से हमारी आंतों में बैक्टीरिया विकसित होती है. आंतों में जितने तरह के फायदा पहुंचाने वाले सूक्ष्मजीव होते हैं वह भी इन्हीं भोजन को खाकर अपना जीवन चलाता है.ये सूक्ष्मजीव भोजन को पचाने में भी मदद करते हैं और कई कामों में मदद करते हैं. अचानक जब उसे दूसरा भोजन मिलने लगता है तो वह असहज हो जाता है और अपना काम करना बंद कर देता है. इसलिए बाहर का भोजन बहुत ज्यादा इंसान को शूट नहीं करता. Image: Canva

अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट सीजनल फूड खाने की सलाह देते हैं. कुदरत ने हमारी जरूरतों के हिसाब से हर सीजन में अलग-अलग तरह के फूड बनाए हैं. जैसे गर्मी आती है तो पानी वाले फूड खीरा, ककड़ी, तरबूज ज्यादा उपजते हैं, सर्दी आती है तो फल, फूल ज्यादा उपजते हैं. ऐसे में यदि आप सीजनल चीजें और सस्ती चीजें खाएंगे तो इसे आपकी आंतें ज्यादा स्वीकार करेंगे.Image: Canva

अगर आप लोकल फूड खाते हैं तो इसका फायदा सिर्फ आपकी सेहत को ही नहीं होगा, इससे आप पर्यावरण की भी रक्षा कर पाएंगे. लोकल स्तर पर फसलों को उपजाने में कार्बन उत्सर्जन कम होता है, ठीक ही उसे सिंपल तरीके से पकाने में भी कार्बन उत्सर्जन कम होता है. Image: Canva

आजकल ग्लोबल फूड का खूब प्रचार किया जाता है. इसमे महंगे फूड की तारीफ कर इसे दुनिया के बाजार में बेचा जाता है. जैसे आजकल एवोकाडो फ्रूट और क्विनोआ काफी पॉपुलर हो रहा है. यह काफी मंहगा भी होता है. लेकिन ध्यान रहे ये ग्लोबल फूड आपके लिए नहीं है. ये फूड जहां के हैं वहीं के लोगों के लिए फायदेमंद है. इसलिए इस फैशन पर भरोसा न करें. Image: Canva

हमेशा बैलेंस फूड आपकी आंतों को शूट करता है. इसमें संपूर्ण पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है. एक ही तरह की चीजें न खाते रहे. तरह-तरह की लोकल चीजें खाएं. हर दिन अलग-अलग तरह की सब्जियां और फल खाएं. जितना संतुलित आहार लेंगे उतना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा. Image: Canva
[ad_2]
Source link