[ad_1]
हाइलाइट्स
रिलेशनशिप में रूठने मनाने का खेल चलता रहता है.
रूठे हुए पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देकर मना सकते हैं.
Relationship Tips: जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं तो अक्सर छोटी-छोटी बातों पर कहा सुनी होती रहती है. कहते हैं कि कि जहां प्यार होता है, वहां रूठना-मनाना और गिले-शिकवे भी होते रहते हैं हैं. अक्सर रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी से नाराज हो जाते हैं. इस नाराजगी की कई वजह हो सकती है. अगर आप सही टाइम पर अपने पार्टनर की नाराजगी दूर नहीं करते, तो मामला बिगड़ सकता है. हसबैंड-वाइफ हो या फिर लवर्स, नाराजगी का ज्यादा दिन तक रहना किसी भी रिश्ते के लिए सही नहीं है. रिलेशनशिप में आने वाली दूरियां आपकी लव लाइफ को प्रभावित कर सकती है. इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने रूठे पार्टनर को मना लें. आइए हम आपको रूठे पार्टनर को मनाने के आसान से ट्रिक्स बताते हैं
1.पार्टनर को टाइम दें: आजकल की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लव रिलेशंस में दूरियों की वजह पार्टनर का एक दूसरे को टाइम ना देना होता है. अक्सर पार्टनर की शिकायत रहती है कि आप उन्हें टाइम नहीं देते हैं. इसलिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें. उन्हें कहीं घुमाने ले जाएं. उनकी पसंदीदा जगहों की सैर काराएं. उनसे बैठकर बात करें.
इसे भी पढ़ें: त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है कच्चा दूध, चेहरे से झट से हटाए टैनिंग और गंदगी, जान लिजिए लगाने का सही तरीका
2.सरप्राइज गिफ्ट दें: अगर आपका पार्टनर आपसे रूठ गया है तो उन्हें मनाने के लिए आप कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. आप उन्हें उनका पसंदीदा सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. सरप्राइज गिफ्ट किसी भी रिलेशन में अपनी फीलिंग जताने का सबसे अच्छा तरीका है. इसलिए बिना किसी खास मौके का इंतजार किए अपने पार्टनर के रूठने पर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दें.
3.उन्हें सबसे स्पेशल होने का अहसास कराएं: रिलेशनशिप में मजबूती लाने के लिए अपने पार्टनर के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बिखेरने की कोशिश करें. इससे रिश्ते में ताजगी और एक्साइटमेंट बना रहता है. छोटी-छोटी बातों से उन्हें खुश करने की कोशिश करें. उन्हें स्पेशल फील कराएं, किसी भी खुशी या एचीवमेंट के मौके पर उन्हें प्यार करें, गले लगाएं. ताकि उन्हें भी आपकी खुशी और कामयाबी का अहसास हो. जब वो आपसे रूठ जाए तो उनसे बैठकर बातें करें. उन्हें यह अहसास दिलाएं कि वो आपके लिए स्पेशल हैं.
इसे भी पढ़ें: एनर्जी का पावर हाउस है केला, किडनी और हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद, 5 फायदे पढ़कर दंग रह जाएंगे आप
4.रिश्ते में रखें स्पेस: प्यार के रिश्ते में सबसे अहम जो चीज होती है, वो होती है विश्वास, इसलिए अपने पार्टनर पर हमेशा विश्वास बनाए रखें. रिलेशनशिप को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है, अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें. उन्हें बात-बात पर टोकना ठीक नहीं है, उन्हें किसी काम को करने से रोकना भी ठीक नहीं है. उनका अपना सोशल सर्कल हो सकता है, दोस्त हो सकते हैं, जिनके साथ वो टाइम स्पेंड करना चाहते हैं. इस बात की उन्हें पूरी आजादी मिलनी चाहिए. प्यार बेड़ियों में बांधकर नहीं रखा जाता है. प्यार जितना आजाद होगा, रिश्ता उतना ही लंबा और मजबूत होगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Love, Love Story, Lover, Relationship
FIRST PUBLISHED : April 25, 2023, 08:49 IST
[ad_2]
Source link