[ad_1]
कलर्ड हेयर का ख्याल रखने के लिए कुछ बेसिक टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। आप अगर कलर्ड हेयर को आम शैम्पू से धोना शुरू कर देते हैं, तो आपके बालों से कुछ ही दिनों में कलर छूटने लग जाता है। जिससे आपको बार-बार बालों को कलर कराना पड़ता है। ऐसे में आपके सैलून वाले कितना भी नेचुरल हेयर केयर लगाने का वादा करें लेकिन हेयर कलर में कोई न कोई केमिकल तो होते ही हैं। ऐसे में आप अगर जल्दी-जल्दी हेयर कलर कराने से बचना चाहते हैं, तो कुछ बेसिक हेयर केयर टिप्स को जरूर फॉलो करें।
केमिकल फ्री शैम्पू
कई केमिकल जैसे पैराबेन, अमोनिया और सल्फेट आपके कलर हेयर को जल्दी ही फेड करने लग जाते हैं, इसलिए आपको केमिकल फ्री शैम्पू यूज करने चाहिए। कोशिश करें कि केरोटिन प्रोटीन से युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करें।
हेयर मास्क का इस्तेमाल
आपको सप्ताह में एक बार माइल्ड हेयर मास्क लगाना चाहिए। इससे आपके बाल सॉफ्ट रहेंगे और रफनेस नहीं आएगी। कई हेयर कलर ऐसे होते हैं, जिन्हें लगाने के बाद आपके बाल बहुत तेजी से रफ हो जाते हैं।
तेज गरम शॉवर न लें
आपको अगर शॉवर में काफी देर तक नहाने की आदत है, तो आपको सिर पर शॉवर कैप जरूर पहननी चाहिए, इससे आपका हेयर कलर काफी लम्बे समय तक चल जाएगा।
धूप में सिर ढककर निकलें
आप अगर तेज धूप में बाहर रहते हैं, तो इससे भी आपका हेयर कलर जल्दी उड़ सकता है। ऐसे में आप हैट, स्कार्फ डालकर ही बाहर निकलें। इससे आपके बालों का कलर बहुत दिनों तक सलामत रहेगा।
[ad_2]
Source link