Home Life Style आपने खाया है चेरी का मुरब्बा? स्वाद में लाजवाब… सेहत के लिए है रामबाण

आपने खाया है चेरी का मुरब्बा? स्वाद में लाजवाब… सेहत के लिए है रामबाण

0
आपने खाया है चेरी का मुरब्बा? स्वाद में लाजवाब… सेहत के लिए है रामबाण

[ad_1]

संदीप उपाध्याय/बलिया. आपने तो शायद बहुत सारे मुरब्बे खाए होंगे, लेकिन आज हम एक ऐसे मुरब्बे के बारे में बता रहे हैं, जिसके अनेक फायदे हैं, साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब है. हम बात कर रहे हैं चेरी के मुरब्बे के बारे में, जिसमें आयरन और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.

दुकानदार एसपी गुप्ता बताते हैं कि चेरी के मुरब्बे की मांग ग्राहकों में ज्यादा रहती है. यह ख़ास मुरब्बा ग्राहकों के लिए चर्चा का विषय बना रहता है. इसको मैं अपने घर पर खुद अपने हाथों से तैयार करता हूं. इसके कई अनगिनत फायदे हैं. चेरी का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले इसको गोदा जाता है, ताकि अपने अंदर चासनी को एब्जॉर्ब कर सकें. अंत में इसे चासनी में पकाया जाता है. इतनी प्रक्रिया के बाद चेरी का मुरब्बा तैयार होता है.

चेरी का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि चेरी का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभकारी होता है. जिसमें आयरन और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. यह स्किन और शरीर को भी लाभ पहुंचाते हैं. इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और तनाव भी दूर हो सकते हैं. इसके अनेक फायदे होते हैं. लेकिन शुगर के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए. मुरब्बा की दुकान पर दूर-दूर से आए ग्राहकों ने मुरब्बे की खूब तारीफ की है. यहां कुछ ऐसे खास मुरब्बे हैं जिनको यह खुद अपने हाथों से तैयार करते हैं और जिनका स्वाद काफी लाजवाब होता है. इसके साथ ही, इसके सेवन से स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभ हो सकते हैं.

कहां मिलता है यह खास मुरब्बा

यह चेरी का मुरब्बा बलिया जिले में मशहूर ‘एसपी गुप्ता अचार और मुरब्बा’ की दुकान पर मिलता है. यह दुकान ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के पास में स्थित है और इसकी तीन शाखाएं भी हैं. जिसमें एक जगदीशपुर में, दूसरी नगर पालिका गेट के सामने, और तीसरी कचहरी में अंबेडकर भवन के सामने है.

Tags: Ballia news, Food, Food 18, Local18, UP news

[ad_2]

Source link