Home Life Style आम खाते वक्त लोग करते हैं ये बड़ी गलती, समर सीजन में न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए खाने का सही तरीका

आम खाते वक्त लोग करते हैं ये बड़ी गलती, समर सीजन में न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए खाने का सही तरीका

0
आम खाते वक्त लोग करते हैं ये बड़ी गलती, समर सीजन में न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए खाने का सही तरीका

[ad_1]

Last Updated:

Mango Health Benefits: आम स्वादिष्ट तो है ही, लेकिन इसे सही तरीके से खाना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप चाहें कि यह मीठा फल आपके लिए फायदे का सौदा बने, तो न्यूट्रिशनिस्ट निराली टांक की बताई गई बातों को जरूर फॉलो …और पढ़ें

आम खाते वक्त लोग करते हैं ये बड़ी गलती, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए सही तरीका

आम खाने से पहले क्या करें?

हाइलाइट्स

  • आम खाने से पहले पानी में भिगोना जरूरी है.
  • आम को भिगोने से उसकी गर्म तासीर कम होती है.
  • भिगोने से आम के फाइटिक एसिड और पेस्टिसाइड्स कम होते हैं.

Before Eating Mango Follow These Steps: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में आम की भरमार दिखने लगती है और इस रसीले फल का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा गया है, इसका स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. चाहे आम को ऐसे ही खाएं, दूध के साथ शेक बनाकर पिएं या किसी डेजर्ट में मिलाकर खाएं हर चीज में यह फल लाजवाब लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाने से जुड़ी कुछ गलतियां हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट निराली टांक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि आम को खाने से पहले एक जरूरी काम करना चाहिए, जो कई लोग नहीं करते. आम का स्वाद तो सब लेते हैं लेकिन अगर इसे गलत तरीके से खाया जाए तो इससे पेट की गड़बड़ी, मुंह में छाले, स्किन पर फुंसियां जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं. तो चलिए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

आम खाने से पहले करें ये काम
ज्यादातर लोग बाजार से आम लाते हैं और सीधे धोकर काटकर खा लेते हैं. लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट की मानें तो यह आदत गलत है. आम को खाने से पहले कुछ देर पानी में भिगो देना चाहिए. यह प्रक्रिया केवल साफ-सफाई के लिए नहीं है बल्कि इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं.

आम को पानी में भिगोने से उसके अंदर की अतिरिक्त गर्मी कम हो जाती है. गर्मी के मौसम में आम की यह गर्म तासीर शरीर की गर्माहट बढ़ा सकती है जिससे मुंह में छाले, शरीर पर फुंसियां और पेट की जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन जब आम को 30 से 60 मिनट तक पानी में रखा जाता है तो उसकी यह गर्म प्रवृत्ति कम हो जाती है और वह शरीर को नुकसान पहुंचाने की जगह लाभ देने लगता है.



[ad_2]

Source link