Home World आयोवा स्कूल गोलीबारी: अमेरिका में 17 साल के लड़के ने छठी क्लास के स्टूडेंट को मार डाला, 5 अन्य को किया घायल

आयोवा स्कूल गोलीबारी: अमेरिका में 17 साल के लड़के ने छठी क्लास के स्टूडेंट को मार डाला, 5 अन्य को किया घायल

0
आयोवा स्कूल गोलीबारी: अमेरिका में 17 साल के लड़के ने छठी क्लास के स्टूडेंट को मार डाला, 5 अन्य को किया घायल

[ad_1]

शिकागो: अमेरिका के आयोवा राज्य में सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने के पहले दिन गुरुवार को 17 वर्षीय छात्र ने गोलीबारी कर छठी कक्षा के छात्र की हत्या कर दी और पांच अन्य को घायल कर दिया. हमलावर छात्र की खुद को गोली मारने से मौत हो गई. यह जानकारी अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने दी.

आयोवा मंडल के अपराध जांच अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि पेरी में एक स्कूल में संदिग्ध छात्र ने खुद को भी गोली मार ली. उसके शरीर में बंदूक की गोली के घाव था. प्राधिकारियों ने बताया कि घायलों में से एक प्रशासक था और उनकी पहचान पेरी हाई स्कूल के प्राचार्य डैन मारबर्गर के रूप में की गई है.

प्राधिकारियों ने हमलावर की पहचान 17 वर्षीय डायलान बटलर के रूप में की है और अभी यह नहीं बताया कि घटना का उद्देश्य क्या था. उसके दो दोस्तों और मां ने बताया कि बटलर चुप रहने वाला लड़का था जिसे कई वर्षों से परेशान किया जा रहा था.

सुबह 7.30 बजे के बाद हुआ हमला
हमला सुबह 7:30 बजे के बाद हुआ, इससे पहले अधिकांश छात्र और शिक्षक इमारत में प्रवेश कर चुके थे. बटलर एक शॉटगन और एक हैंडगन से लैस था. राज्य के आपराधिक जांच विभाग के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने संवाददाताओं को बताया कि बटलर ने शूटिंग के समय कई सोशल मीडिया पोस्ट किए. हाई स्कूल की तलाशी के दौरान पुलिस को एक इंम्प्रूव्ड विस्फोटक उपकरण भी मिला. 

ये भी पढ़ें- कनाडा-ऑस्ट्रेलिया के बाद अब अमेरिका में हिंदू मंदिरों के साथ छेड़छाड़, खालिस्तानी समर्थकों ने बनाया निशाना, बोर्ड पर लिखे भारत विरोधी नारे

घायलों में एक स्कूल प्रशासक भी
मोर्टवेट ने कहा कि घटना की  जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि घायलों में से चार छात्र हैं और पांचवें एक स्कूल प्रशासक हैं. जिन्होंने किसी भी नाम का खुलासा करने से इनकार कर दिया. हलांकि एक अन्य स्कूल जिले, ईस्टन वैली ने एक बयान जारी कर कहा कि उसे खबर मिली है कि हमले में घायल हुए प्रशासक हाई स्कूल के प्रिंसिपल डैन मारबर्गर हैं. पेरी, लगभग 7,900 की आबादी वाला एक शहर है जो राज्य की राजधानी डेस मोइनेस से लगभग 65 किमी उत्तर पश्चिम में है.

Tags: America News, Gun Fire, Shooting



[ad_2]

Source link