Home World आस्ट्रेलिया में भारतीय समर्थकों से हो गई खालिस्तानियों की भिड़ंत, तिरंगे का किया अपमान

आस्ट्रेलिया में भारतीय समर्थकों से हो गई खालिस्तानियों की भिड़ंत, तिरंगे का किया अपमान

0
आस्ट्रेलिया में भारतीय समर्थकों से हो गई खालिस्तानियों की भिड़ंत, तिरंगे का किया अपमान

[ad_1]

भारतीयों पर हमला करने खालिस्तानी (फाइल)- India TV Hindi

Image Source : FILE
भारतीयों पर हमला करने खालिस्तानी (फाइल)

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया में भारतीय समर्थकों से खालिस्तानियों की भिड़ंत हो गई। हाथ में तिरंगा लहरा रहे भारतीयों को खालिस्तानी रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसे लेकर दोनों गुट भिड़ गए। इस दौरान खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान भी किया। भारतीयों के हाथ से तिरंगे को छीन कर और इसे तोड़-मरोड़ कर जमीन पर फेंक दिया। इससे भारतीय समर्थकों में भारी आक्रोश पैदा हो गया है।

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस द्वारा एक स्वतंत्र सिख राज्य के निर्माण के लिए कराए जा रहे जनमत संग्रह के दौरान ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय और खालिस्तान समर्थकों के बीच यह हाथापाई हुई है। द एज की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वॉयर में मतदान स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए भारत समर्थकों के एक समूह के पहुंचने के खालिस्तानी भी आ धमके। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। इस दौरान विक्टोरिया पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए काली मिर्च का स्प्रे इस्तेमाल किया। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके दंगात्मक व्यवहार के लिए जुर्माना का नोटिस जारी किया गया है।

खालिस्तानियों ने किया लाठी से हमला


कई वायरल वीडियो में खालिस्तानी समर्थक भारतीयों पर लाठी से हमला करते देखे जा रहे हैं। साथ ही वह भारतीयों से तिरंग छीनकर उसका अपमान भी करते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया कि मैं ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा करता हूं। देश की शांति और सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। द एज की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन में दो लोग घायल हो गए। एक के सिर में चोट लगी और दूसरे के हाथ में चोट आई है। दरअसल खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस द्वारा खालिस्तान जनमत संग्रह अभियान दुनिया भर में चलाया जा रहा है। वह एक अलग राज्य की मांग कर रहे हैं।

आस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय ने खालिस्तानियों की इस मांग का विरोध किया था। इसके बावजूद उनके ऊपर हमला किया गया है। भारत ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए ऑस्ट्रेलिया से अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। गणतंत्र दिवस पर कैनबरा में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान जारी कर ऑस्ट्रेलियाई सरकार से भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Around the world News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन



[ad_2]

Source link