Home Tech & Gadget आ गई गोल डायल और एमोलेड डिस्प्ले वाले सस्ती कॉलिंग वॉच, कीमत भी कम

आ गई गोल डायल और एमोलेड डिस्प्ले वाले सस्ती कॉलिंग वॉच, कीमत भी कम

0
आ गई गोल डायल और एमोलेड डिस्प्ले वाले सस्ती कॉलिंग वॉच, कीमत भी कम

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नॉइज ने अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Crew Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई वॉच तीन खूबसूरत कलर्स में आती है और इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ 1.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। NoiseFit Crew Pro में 100 से ज्यादा वॉच फेस के सपोर्ट के साथ ढेर सारे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिलते हैं, जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग और महिलाओं के लिए पीरियड ट्रैकर भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टवॉच सात दिनों चलेगी।

NoiseFit Crew Pro की कीमत

नई  NoiseFit Crew Pro स्मार्टवॉच NoiseFit वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर 2,199 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध है। वॉच तीन कलर्स में उपलब्ध है, जिसमें क्लासिक ब्लैक (लेदर), क्लासिक ब्राउन (लेदर) और जेट ब्लैक शामिल है। खरीदार क्लासिक ब्लू और सिल्वर ग्रे वॉच स्ट्रैप्स में से भी चुन सकते हैं।

केवल ₹10999 में मिल रहे 43 inch के ये दो ब्रांड Smart TV, दोनों में 30W का दमदार साउंड

NoiseFit Crew Pro की खासियत

स्मार्टवॉच में 240×240 पिक्सेल रिजॉल्यूशन के साथ 1.4-इंच का एचडी एमोलेड डिस्प्ले और गोल डायल मिलता है। स्मार्टवॉच में दो फिजिकल साइड बटन भी हैं। इसमें ट्रू सिंक तकनीक से लैस ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है। यूजर चलते-फिरते सीधे वॉच के डिस्प्ले से कॉल कर सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं। इसमें 10 कॉन्टैक्ट भी सेव किए जा सकते हैं। वॉच ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है।

आ गया 100MP कैमरे वाला सस्ता 5G फोन, 8GB रैम और फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी; कीमत बस इतनी

इसके अलावा, स्मार्टवॉच में 100 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेस और 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है, जिसमें रनिंग, साइकलिंग और ट्रेकिंग शामिल हैं। यह SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ मॉनिटरिंग सेंसर्स से लैस है। स्मार्टवॉच IP68-रेटेड है जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती है।

स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी है और कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर एक हफ्ते तक चलती है। ऑफिशियल साइट पर वॉच की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें कैलकुलेटर भी मिलता है और क्विक रिप्लाई के लिए नोटिफिकेशन का सपोर्ट भी मिलता है। यूजर NoiseFit ऐप के जरिए अपनी एक्टिविटी ट्रैक कर सकते हैं और हेल्थ डेटा पर नजर रख सकते हैं।

[ad_2]

Source link