[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
NoiseFit Vortex Smartwatch Launched In India: Noise ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। इसे NoiseFit Vortex नाम दिया गया है। लेटेस्ट स्मार्टवॉच की कीमत 3,000 रुपये से कम है और बाजार में boAt, Amazfit, Xiaomi, Fire-Bolt, और अन्य ब्रांडों की स्मार्टवॉच को टक्कर देगी। बता दें कि पिछले महीने नॉइज ने भारत में 1 मिलियन स्मार्टवॉच का निर्माण किया है। NoiseFit Vortex वॉच क्या खास पेशकश करती है।
NoiseFit Vortex के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
NoiseFit Vortex एक गोल डायल और दाईं ओर दो बटन के साथ आती है। यह IP68 सर्टिफाइड वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। स्मार्टवॉच में 1.46-इंच AMOLED डिस्प्ले और 150 से अधिक वॉच फेस हैं। फिटनेस के मामले में, NoiseFit Vortex 24×7 हार्ट-रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल साइकिल मॉनिटर से लैस है। ये वॉच कई स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।
बल्ले-बल्ले! Tecno के 8GB रैम वाले 5G फोन के साथ Free मिल रहा 1000 रुपए का गिफ्ट
NoiseFit Vortex सिंगल-चिप तकनीक और TruSync के साथ आती है जो एक स्टेबल कनेक्शन, कम बिजली की खपत और वन-स्टेप पेयरिंग सपोर्ट प्रदान करती है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टवॉच नोटिफिकेशन डिस्प्ले, मौसम और स्टॉक अपडेट, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल, क्विक रिप्लाई और कैलकुलेटर जैसी सुविधाओं से लैस है। ये वॉच 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ के साथ आती है।
होश उड़ाने वाला ऑफर! सस्ता हुआ OnePlus का 32 इंच Smart TV, ₹11500 से कम में खरीदें
NoiseFit Vortex की कीमत और उपलब्धता
NoiseFit Vortex की कीमत 2,999 रुपये है। इसे जेट ब्लैक, सिल्वर ग्रे, विंटेज ब्राउन, रोज़ पिंक और स्पेस ब्लू रंगों में पेश किया गया है। डिवाइस को ब्रांड की वेबसाइट और Amazon से खरीदा जा सकता है।
[ad_2]
Source link