
[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
दुबई बेस्ड ब्रांड Endefo ने भारत में एक साथ पांच ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें Enbuds 12, Enbuds 14, Enbuds 20, Enbuds 21 और Enbuds Aura मॉडल शामिल हैं। सबसे सस्ते ईयरबड्स की कीमत मात्र 899 रुपये है। ईयरबड्स में मॉडल वाइस ट्रांसपेरेंट डिजाइन, एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, 40 घंटे तक का प्लेटाइम और टच कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। अगर आप स्टाइलिश लुक और किफायती कीमत में ईयरबड्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। चलिए डिटेल में जानते हैं किस मॉडल में क्या है खास
Endefo Enbuds 12
इसकी कीमत 999 रुपये (एमआरपी 2,999 रुपये) है। यह मॉडल एडवांस्ड एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें कुल 30 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। ईयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं और इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
Endefo Enbuds 14
इसकी कीमत 899 रुपये (एमआरपी 2,999 रुपये) है। यह मॉडल लाइटवेट और स्लीक डिजाइन के साथ आता है। इसमें भी 30 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। ईयरबड्स टच कंट्रोल के साथ आते हैं और इसमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।
आ गया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कीमत ₹13000 से कम; इसमें 50MP कैमरा और 12GB तक रैम
Endefo Enbuds 20
इसकी कीमत 1399 रुपये (एमआरपी 4,499 रुपये) है। यह ईयरबड्स यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ आते हैं। इसमें एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। इसमें क्वाड माइक्रोफोन सेटअप है और इसमें कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम मिलता है।
Endefo Enbuds 21
इसकी कीमत 1499 रुपये (एमआरपी 4,999 रुपये) है। यह मॉडल एडवांस्ड एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आता है। क्लियर कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें क्वाड माइक्रोफोन सेटअप है। गेमिंग के लिए इसमें लो लैटेंसी का सपोर्ट मिलता है।
खुशखबरी: भारत में इतना सस्ता होगा OnePlus Open, 19 Oct को होगा लॉन्च, पहली सेल इस दिन
Endefo Enbuds Aura
इसकी कीमत 899 रुपये (एमआरपी 3,999 रुपये) है। इसमें लाइटवेट डिजाइन मिलता है और यह एडवांस्ड एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन के साथ आता है। इसमें 40 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है।
[ad_2]
Source link