[ad_1]
टेक कंपनी Oppo की ओर से फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में दावेदारी पेश की गई है और कंपनी भारतीय मार्केट में अपना पहला फ्लिप-स्टाइल में मुड़ने वाला स्मार्टफोन Oppo Find N2 Flip लेकर आई है। इस स्मार्टफोन को भारत में MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस की सीधी टक्कर Samsung Galaxy Z Flip 4 से होगी, जिसकी मुकाबले इसकी कीमत भी कम रखी गई है। यानी कि फोल्डेबल फोन अब सस्ते हो रहे हैं।
देखने में नए Oppo Find N2 Flip का डिजाइन Galaxy Z Flip 4 जैसा लगता है लेकिन इसका बाहरी कवर डिस्प्ले सैमसंग डिवाइस के मुकाबले बड़ा है। यही नहीं, इस डिवाइस को अनफोल्ड करने पर स्क्रीन पर बेहद कम क्रीज दिखती है और फोल्ड किए जाने की स्थिति में स्क्रीन के दो हिस्सों के बीच गैप नहीं रहता। कंपनी का दावा है कि बिल्ड-क्वॉलिटी से जुड़े ढेरों टेस्ट्स से गुजरने के बाद ही इसे मार्केट का हिस्सा बनाया गया है और इसे 1 लाख से ज्यादा बार फोल्ड-अनफोल्ड करने के लिए टेस्ट किया गया है।
पहली ही सेल में मिलेंगे बंपर डिस्काउंट ऑफर्स
ओप्पो का नया फोन 17 मार्च को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसपर ढेरों ऑफर्स मिलने वाले हैं। HDFC, ICICI Bank, SBI Cards, Kotak Bank, IDFC First Bank, HDB Financial Services, One Card और Amex के साथ 5,000 रुपये का कैशबैक और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया गया है। पुराना ओप्पो फोन एक्सचेंज करने वालों को 5,000 रुपये का लॉयलिटी बोनस मिलेगा। वहीं, नॉन-ओप्पो स्मार्टफोन्स के बदले 2,000 रुपये की छूट मिलने वाली है।
12 हजार रुपये सस्ते में 108MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन, Oppo Reno8T 5G पर आया ऑफर
ऐसे हैं Oppo Find N2 Flip के स्पेसिफिकेशंस
Find N2 Flip स्मार्टफोन में 6.8 इंच का मुड़ने वाला LTPO डिस्प्ले 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ दिया गया है। कवर डिस्प्ले के तौर पर बाहर 3.62 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है और दोनों ही डिस्प्ले OLED टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करते हैं। फोन का फ्रेम मेटल से बना है और इसमें बेहतर हिंज सिस्टम दिया गया है, जिससे लगातार कई बार फोल्ड-अनफोल्ड करने पर भी स्क्रीन पर जोर ना पड़े और इसे नुकसान ना पहुंचे। फोन में Android 13 पर आधारित ColorOS 13 स्किन मिलती है।
स्मार्टफोन में 8GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है। इस सिंगल रैम और स्टोरेज विकल्प के साथ लॉन्च हुए ओप्पो फोन में Hasselblad की ओर से ट्यून किया गया 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर मिलता है। पंच-होल कटआउट में 32MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। डिवाइस की 4300mAh बैटरी को 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Oppo यूजर्स के लिए अच्छी खबर, इन स्मार्टफोन को मिल रहा है Android 13 अपडेट, लिस्ट देखें
इतनी रखी गई है Oppo Find N2 Flip की कीमत
भारतीय मार्केट में नए Oppo Find N2 Flip का केवल एक स्टोरज और रैम वेरियंट आया है, जिसकी कीमत 79,999 रुपये रखी गई है। इस डिवाइस को एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर ऑप्शंस में खरीदने का विकल्प यूजर्स को मिलेगा और इसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
[ad_2]
Source link