Home Tech & Gadget आ गया 13 इंच का धांसू टैबलेट, इसमें 16GB तक रैम और दमदार डिस्प्ले; कीमत

आ गया 13 इंच का धांसू टैबलेट, इसमें 16GB तक रैम और दमदार डिस्प्ले; कीमत

0
आ गया 13 इंच का धांसू टैबलेट, इसमें 16GB तक रैम और दमदार डिस्प्ले; कीमत

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टैब खरीदने का प्लान है, तो ऑनर का नया टैबलेट आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी ने आज अपने सबसे पतले और हल्के फोल्डेबल फोन Honor Magic V2 के साथ नया टैबलेट Honor MagicPad 13 भी लॉन्च किया है। नया टैब एक स्लेट स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। टैब में 13 इंच का डिस्प्ले मिलता है और कंपनी ने इसे प्रीमियम टैब के तौर पर लॉन्च किया है। डिटेल में जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

Honor MagicPad 13 की खासियत

ऑनर का नया प्रीमियम टैबलेट, मैजिकपैड 13, ऑनर 90 सीरीज के साथ अपना डिजाइन शेयर करता है। इसमें समान कैमरा मॉड्यूल और सामने की तरफ पतले बेजल्स हैं। डिवाइस में बेहतरीन ∆E<1 कलर एक्युरेसी के साथ 13-इंच 2.8K अल्ट्रा-क्लियर IMAX एन्हांस्ड डिस्प्ले है,। डिस्प्ले पैनल 2880×1840 पिक्सेल रिजॉल्यूशन, 144 हर्ट्ज एडॉप्टिव रिफ्रेश रेट, 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90% तक का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि टैब में एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ, यूजर को एक बेहतरीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस मिलेगा। ऑनर के इस नए टैबलेट की मोटाई 6.4 एमएम है और इसका वजन 660 ग्राम है।

पॉपुलर ब्रांड लाया सबसे पतला और हल्का फोल्डेबल फोन; खुश कर देगी कीमत

मैजिकपैड 13 टैब स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है। ऑनर टैबलेट को 8GB/12GB/16GB रैम और 256/512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि मैजिकपैड 13 टैब, इंडस्ट्री फर्स्ट बेयर-ईयर 3D स्पाशियल ऑडियो के साथ आता है। डिवाइस में आठ स्पीकर लेवल सबवूफर्स हैं। नया टैब एंड्रॉयड 13 के साथ मैजिकओएस 7.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। 

इतनी है नए टैब की अलग-अलग मॉडल की कीमत

ऑनर मैजिकपैड 13 केवल चीन में 12 जुलाई से प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा। ऑफिशियल सेल 20 जुलाई से शुरू होगी। टैबलेट तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होगा। इसके 8GB+256GB की कीमत $449 (लगभग 37 हजार रुपये), 12GB+256GB की कीमत $494 (लगभग 40 हजार रुपये), 16GB+512GB की कीमत $554 (लगभग 45 हजार रुपये) है।

[ad_2]

Source link