[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
ChatGPT भले ही अपनी काबिलियत से दुनिया भर में झंडे गाड़ रहा हो, लेकिन भारत की प्रतियोगी परीक्षाओं ने इसकी हालत खराब कर दी है। कुछ दिन पहले चैटजीपीटी देश की सिविल सेवा परीक्षा में फेल हुआ था। इसके साथ अब ऐसा ही कुछ भारत के टॉप इंजीनियरिंग एग्जाम JEE Advanced में हुआ है। IIT में एडमिशन पाने के लिए जरूरी इस एग्जाम में चैटजीपीटी को नेगेटिव स्कोर मिला है। यह AI बेस्ड ऐप्लिकेशन इस JEE Advanced परीक्षा के केवल 11 सवालों को ही सॉल्व कर पाया।
NEET में सभी सवालों को किया अटेंप
NEET में चैटजीपीटी का परफॉर्मेंस भी खास नहीं रहा और यह 45% नंबर ही स्कोर कर पाया। दिलचस्प बात यह है कि कि 200 सवालों वाले इस एग्जाम में चैटजीपीटी ने सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश की और इसे 800 में से 359 अंक मिले। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस एग्जाम में बायोलॉजी सेक्शन में चैटजीपीटी का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा।
CLAT एग्जाम में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस
CLAT एग्जाम में चैटजीपीटी का परफॉर्मेंस औसत रहा। इस एग्जाम में इस AI टूल ने 50.83% सवालों को सॉल्व कर पाया। रीजनिंग और और क्वॉन्टिटेटिव सवालों में चैटजीपीटी फेल हुआ, लेकन इंग्लिश और करेंट अफेयर में इसे सबसे ज्यादा अंक मिले। रिपोर्ट के अनुसार चैटजीपीटी को कॉन्सेप्ट बेस्ड सवालों का उत्तर देने में कठिनाई हुई। वहीं, CUET UG में इसका परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा। इस परीक्षा के बिजनस स्टडीज पेपर में 36 सवालों का सही जवाब देने पर चैटजीपीटी का रिजल्ट 66.4% रहा।
यह भी पढ़ें: इस 5G हैंडसेट की ताबड़तोड़ सेल, पहले दिन ही बिके 1 लाख से ज्यादा फोन
यूएस मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जाम को किया क्लियर
नवंबर 2022 में लॉन्च हुआ चैटजीपीटी यूएस में काफी शानदार परफॉर्म कर रहा है। इसने यूएस में की परीक्षाओं को पास किया है और इनमें यूएस मेडिकल लाइसेंसिंग एग्जाम और MBA भी शामिल थे। इतना ही नहीं, यग लेवल 3 इंजीनियर्स के लए गूगल कोडिंग इंटरव्यू को भी क्लियर कर चुका है।
[ad_2]
Source link