[ad_1]
हाइलाइट्स
लोकल की जगह अच्छी ब्रांड का इंडक्शन चूज करें.
कुकिंग के बाद रोजाना इंडक्शन की सफाई जरूर करें.
How to Use Induction Chulha: पढ़ाई और जॉब के सिलसिले में बहुत से लोग घर से दूर रहते हैं. इनमें ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिनको कुकिंग भी रोजाना करनी ही पड़ती है. लेकिन कुछ लोग गैस चूल्हे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में इंडक्शन चूल्हा उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. लेकिन कुछ लोगों को इसका यूज करना नहीं आता है. ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों की मदद से इसका बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं.
बता दें कि इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करना काफी आसान है. लेकिन पहली बार इंडेक्शन का उपयोग करने वाले लोग कई बार कुछ गलतियां भी कर देते हैं. ऐसे में जरूरी है कि इंडक्शन का यूज करते समय कुछ बातों पर ध्यान रखा जाये. तो आइए जानते हैं इसके बारे में.
सही बर्तन करें इस्तेमाल
इंडक्शन चूल्हे पर कभी भी उन बर्तनों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो नॉर्मल गैस चूल्हे पर यूज किये जाते हैं. इसके लिए इंडक्शन कुकटॉप के अनुसार बर्तन खरीदें और उनका ही इस्तेमाल करें. क्योंकि नॉर्मल बर्तन यूज करने से कुकिंग में तो ज्यादा टाइम लगता ही है, साथ ही इंडक्शन चूल्हा ख़राब भी हो सकता है.
हल्के बर्तन इस्तेमाल करें
इंडक्शन चूल्हे पर कभी भी भारी बर्तन नहीं रखें, इससे इंडक्शन चूल्हा ख़राब होने का खतरा रहता है. इसलिए जब भी इंडक्शन के लिए बर्तन खरीदें तो हमेशा लाइट वेट बर्तन का ही चुनाव करें. हल्के वजन वाले बर्तन इंडेक्शन के लिए बेस्ट होते हैं.
अच्छी ब्रांड का इंडक्शन यूज करें
कई बार पैसे बचाने के चक्कर में कुछ लोग बाजार से लोकल कंपनी का इंडेक्शन खरीद लाते हैं. लेकिन ये इंडक्शन कई बार जल्दी खराब हो जाते हैं साथ ही इनको इस्तेमाल करना भी मुश्किल होता है. इसलिए जब भी इंडक्शन चूल्हा खरीदने जाएं तो अच्छी ब्रांड का प्रोडक्ट ही चुनें. इसके साथ ही इंडेक्शन की वारंटी भी जरूर चेक कर लें.
ये भी पढ़ें: अचानक खत्म नहीं होगा गैस सिलेंडर, कुकर की सीटी से भी नहीं निकलेगा पानी, फॉलो करेंगे 2 आसान टिप्स
इंडक्शन की सफाई भी करें
इंडक्शन चूल्हे पर कुकिंग करने के बाद इसको रोजाना साफ़ भी जरूर करते रहें. इसके लिए किसी कॉटन के कपड़े को पानी में डिप करके अच्छी तरीके से निचोड़ लें. फिर इंडक्शन चूल्हे का प्लग स्विच बोर्ड से हटा कर कपड़े से इसको साफ़ करें.
ब्लोअर को भी करें साफ
इंडक्शन चूल्हे के केवल ऊपरी हिस्से की सफाई ही जरूरी नहीं है. इसके ब्लोअर की साफ-सफाई भी काफी जरूरी होती है. ऐसे में कुकिंग के बाद किसी पुराने टूथब्रश से इंडक्शन के ब्लोअर को हल्के से रगड़ कर साफ करें. इस तरीके से ब्लोअर पर जमा धूल-मिट्टी आसानी से साफ़ हो जाएगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : July 12, 2023, 16:35 IST
[ad_2]
Source link