[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Indian Coast Guard Recruitment 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से 70 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह भर्ती से जुड़ी जानकारी पढ़ लें, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू करें।
जानें पदों के बारे में
जनरल ड्यूटी (जीडी): 50 पद
टेक (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स): 20 पद
शैक्षणिक योग्यता
जनरल ड्यूटी (जीडी): उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री होनी चाहिए।
टेक्निकल (मैकेनिकल) – उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ नेवल आर्किटेक्चर या मैकेनिकल या मरीन या ऑटोमोटिव या मेक्ट्रोनिक्स या इंडस्ट्रीयल और प्रोडक्शन या Metallurgy या डिजाइन या एरोनोटिकल या एयरोस्पेस में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री ली हो।
टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स) – न्यूनतम 60% कुल अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन या इंस्ट्रुमेंटेशन या इंस्ट्रुमेंटेशन एंड कंट्रोल या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन या पावर इंजीनियरिंग या पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री ली हो।
उम्र सीमा
असिस्टेंट कमांडेंट पदों के लिए आयु सीमा 1 जुलाई 2024 को 21 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
[ad_2]
Source link