Home National इंडिया ही जीतेगा, क्रिकेट के जरिए अखिलेश ने सियासत में लगाया तड़का, 2024 को लेकर दिया बड़ा संदेश

इंडिया ही जीतेगा, क्रिकेट के जरिए अखिलेश ने सियासत में लगाया तड़का, 2024 को लेकर दिया बड़ा संदेश

0
इंडिया ही जीतेगा, क्रिकेट के जरिए अखिलेश ने सियासत में लगाया तड़का, 2024 को लेकर दिया बड़ा संदेश

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

india vs england cricket match in lucknow: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहे इंडिया-इंग्लैंड के मैच को देखकर निकले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने क्रिकेट में सियासत का तड़का लगा दिया। साथ ही 2024 को लेकर बड़ा संदेश दे दिया। इंडिया-इंग्लैंड मैच आड़ में भी अखिलेश यादव सियासी दांव खेल गए। मैच में जीत-हार को लेकर अखिलेश ने कहा इंडिया ही जीतेगी। अखिलेश की बातों से आईएनडीआईए गठबंधन की तरफ इशारा साफ नजर आया।  बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने न सिर्फ भाजपा पर निशाना साथा बल्कि सपा सरकार में हुए कामों की भी जमकर तारीफ की। इसके अलावा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी इशारा कर गए।

स्टेडियम से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा, खुशी इस बात की है यूपी की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का मैच हो रहा है। वह भी इसलिए कि इकाना स्टेडियम सपा सरकार की देन है। पांच बार भारत मैच जीत चुका है, इस बार भारत का स्कोर कैसा रहेगा? इस पर अखिलेश यादव ने कहा, इंडिया ही जीतेगा। पहले भी इंडिया जीता है। उन्होंने बताया, इकाना स्टेडियम सपाइयों की देन है। लखनऊ में बने इस स्टेडियम ने यूपी को एक नई पहचान दिलाई है। अखिलेश यादव ने कहा, लखनऊ में बने इस स्टेडियम का नाम पहले कुछ और था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसका नाम बदलकर इकाना रख दिया। उन्होंने कहा, सपा ने कई बड़े काम किए हैं। इकाना स्टेडियम के जरिए सपा के कामों को पूरी दुनिया देख रही है। 

भाजपा नेताओं ने भी इकाना में देखा मैच

इकाना में हो रहे मैच को देखने सपाइयों के अलावा भाजपा नेता भी पहुंचे थे। इकाना में सीएम योगी के भी पहुंचने की आशंका जा रही थी लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। भाजपा नेताओं के मैच देखने के सवाल पर अखिलेश ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, इकाना में बैठे भाजपा के नेताओं के चेहरे पर सपा का काम देखकर मुस्कुराहत नहीं आएगी, लेकिन दिल में खुशी जरूर होगी। ये स्टेडियम वर्ल्ड क्लास का है। इसके अलावा लखनऊ में कई मॉल और बिल्डिंग ऐसी हैं जो सपा सरकार की देन हैं। क्रिकेट के खिलाड़ियों को लेकर अखिलेश बोले-कोहली की बैटिंग देखने को मिलती तो स्कोर और अच्छा बनता। जीत के करीब पहुंचते। इंडिया ही जीतेगी। 

[ad_2]

Source link