[ad_1]
रियलमी की तरफ से आज दो स्मार्टफोन रियलमी 11 5G और रियलमी 11X 5G को लॉन्च किया जाएगा। फोन को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि लॉन्च से पहले फोन की प्री-बुकिंग शुरू और प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। साथ ही फ्लैश सेल का ऐलान कर दिया गया है। फोन लॉन्च के बाद ऑफर को फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया जाएगा।
कहां देखें लाइव
रियलमी 11 सीरीज का लॉन्च इवेंट दिल्ली में होगा। लेकिन इसे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी लाइव इवेंट को देख पाएंगे।
कहां देखें लाइव
रियलमी 11 सीरीज का लॉन्च इवेंट दिल्ली में होगा। लेकिन इसे कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी लाइव इवेंट को देख पाएंगे।
ऑफर और डिस्काउंट
- Realme 11 5G स्मार्टफोन को ग्राहक 23 अगस्त की दोपहर 1.15 मिनट से प्रीबुक कर पाएंगे। अगर आप एचडीएफसी या फिर एसबीआई कार्ड से फोन खरीदते हैं, तो 1500 रुपये छूट का लुत्फ उठा पाएंगे। साथ ही 1000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।
- अगर रियलमी 11X 5G की बात करें, तो फोन को फ्लैश सेल में आज यानी 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से रात 8 बजे के दौरान फ्लैश सेल में खरीदा जा सकेगा। इस डिवाइस को एचडीएफसी और एसबीआई कार्ड से खरीद पर 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी 11 5G में 108MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ ही 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 6100+ चिपसेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड रियलमी कस्टम स्किन पर काम करेगा।
रियलमी 11X 5G स्मार्टफोन में 64MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंड्री कैमरा दिया जाएगा। जबकि सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। दोनों फोन दो कलर ऑप्शन में आएंगे। जबकि फोन को 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत 20,000 रुपये हो सकती है।
[ad_2]
Source link