
[ad_1]
कब होगी लॉन्चिंग?
टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक JioBook लैपटॉप के टीजर को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्ट किया गया है। इसमें लैपटॉप की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसे ‘योर अल्टिमेट लर्निंग पार्टनर’ टैगलाइन के साथ लिस्ट किया गया है। इसी से संकेत मिलते हैं कि JioBook लैपटॉप को 31 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत?
इससे पहले साल 2022 में लॉन्च JioBook लैपटॉप को भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि नया लैपटॉप 20 हजार रुपये से ज्यादा कीमत में आएगा। इस लैपटॉप को रिलायंस डिजिटल स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
क्या होगा खास?
JioBook लैपटॉप को कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साफ पेश किया जा सकता है। यह लैपटॉप ब्लू कलर में आ सकता है। यह एक 4जी कनेक्टिविटी वाला लैपटॉप होगा। इसमें पावरफुल ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा। वही अन्य फीचर्स की बात करें, तो लैपटॉप में हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
JioBook लैपटॉप अल्ट्रा थिन और लाइटवेट होगा। इसका वजन करीब 990 ग्राम होगा। लैपटॉप में लंबी बैटरी लाइफ मिलने का अनुमान है। इसमें 11.6 इंच एचडी डिस्प्ले दी जाएगी। वीडियो कॉल के लिए 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 SoC सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 2GB रैम और 32GBC स्टोरेज मिलेगी। इसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। Jio लैपटॉप JioOS पर चलता है। इसे 5000mAh के साथ पेश किया जा सकता है।
[ad_2]
Source link