Home World इजरायली की चेतावनी- हम 1943 वाले यहूदी लेकिन अलग ताकत के साथ

इजरायली की चेतावनी- हम 1943 वाले यहूदी लेकिन अलग ताकत के साथ

0
इजरायली की चेतावनी- हम 1943 वाले यहूदी लेकिन अलग ताकत के साथ

[ad_1]

इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट।- India TV Hindi

Image Source : ANI
इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट।

हमास के आतंकियों द्वारा सामूहिक नरसंहार झेल चुका इजरायल अब उसे किसी भी तरह की राहत देने के मूड में नहीं है। इजरायल के लड़ाकू विमानों ने गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों को मलबे में बदल दिया है। अब हमास से जारी जंग के बीच इजरायली रक्षा मंत्री ने दुश्मनों के लिए बड़ी चेतावनी जारी है। इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि ये 2023 है और हम 1943 वाले यहूदी नहीं हैं। आइए जानते हैं उनका पूरा बयान।

हमारी क्षमताएं अलग

इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा है कि हमास के आतंकी हमले से इजरायल को कड़ी मार पड़ी है। फिर भी दुश्मन देश कोई गलती न करें। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हिटलर के जुल्मों का संदर्भ देते हुए कहा कि ये 2023 हैं ना कि 1943। उन्होंने कहा कि हम वही यहूदी हैं लेकिन हमारी ताकत और क्षमताएं अलग हैं। इजराइल देश मजबूत है और हम एकजुट और शक्तिशाली हैं। 

हर दोषी का शिकार करेंगे
इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि इजरायली रक्षा बल हमास को नष्ट कर देंगे और उनके नागरिकों, बच्चों का खून करने वाले हर अंतिम व्यक्ति का शिकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमास गाजा का ISIS है और इसे इजरायल की सीमाओं पर मौजूद नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने हमास द्वारा इजराइल पर हमले बाद इजराइल के लिए समर्थन के वैश्विक प्रदर्शन की सराहना की।

अब तक कितना नुकसान
हमास से जारी जंग के बीत इजरायल में मृतकों की संख्या 1300 के पार चली गई है। वहीं, करीब 3300 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, हमास द्वारा अगवा कर के गाजा ले जाए गए करीब 150 लोगों के बारे में अबतक कुछ भी पता नहीं लगा है। वहीं, इजरायली हमलों में गाजा पट्टी की ओर भी करीब 1300 लोगों की जान जा चुकी है। इजरायल के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि जब तक हमास बंधकों को वापस नहीं करता तबतक गाजा में बिजली और ईंधन की आपूर्ति नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘अभी तो बस शुरुआत है, पूरी दुनिया में…’, जानिए हमास के कमांडर का क्या है धमकी भरा दावा?

ये भी पढ़ें- दमिश्क के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई हमला, इजराइल ने किया अटैक

https://www.youtube.com/watch?v=9blDV1GRNRU

Latest World News



[ad_2]

Source link