[ad_1]
फ्रांस की राजधानी पेरिस में बड़े धूमधाम से एयर शो रखा गया था. इस डिफेंस शो में दुनिया भर की रक्षा कंपनियां अपने-अपने हथियार लेकर पहुंचीं थी. इजरायली रक्षा कंपनियों ने भी एयर शो में अपने स्टॉल्स लगाए थे. हालांकि फ्रांस उनके हथियार इस कदर नगावरा गुजरे कि उसे काले पर्दों से ढकवा दिया.
किन स्टॉल्स पर लगा प्रतिबंध?
प्रदर्शनी शुरू होने से पहले ही इजरायली कंपनियां एलबिट सिस्टम्स, राफेल, इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) और यूविजन के स्टॉल्स को काले पर्दों से ढंक दिया गया. इन स्टॉल्स पर ऐसे आक्रामक हथियार रखे गए थे, जिसकी फ्रांसीसी सरकार ने पहले ही मनाही कर रखी थी. हालांकि, जिन इजरायली स्टॉल्स पर हथियार नहीं गए थे, वे खुले रहे. इनमें इजरायली रक्षा मंत्रालय का स्टॉल भी शामिल है.
क्या है फ्रांस की आपत्ति?
उधर प्रधानमंत्री फ्रांसुआं बैरू के ऑफिस ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पहले से सूचित किया गया था कि हमलावर हथियारों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी और इजरायल दूतावास ने इस पर सहमति दी थी.
इजरायल की तीखी प्रतिक्रिया
IAI के CEO बोअज़ लेवी ने तो यहां तक कह दिया कि यह नजारा ‘उन काले दिनों की याद दिलाता है जब यहूदियों को यूरोपीय समाज से अलग-थलग कर दिया गया था.’
एयर शो आयोजकों ने कहा कि वे स्थिति का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन पहले दिन के अंत तक कोई समाधान नहीं निकल सका. फ्रांसीसी सरकार ने इजरायली कंपनियों से अपील की है कि वे गाइडलाइंस का पालन करें, तभी उनके स्टॉल फिर से खोले जा सकते हैं.
[ad_2]
Source link