Home Tech & Gadget इतनी बड़ी स्क्रीन वाला Samsung Smart TV देखकर रह जाएंगे हैरान, कीमत ₹1.14 करोड़

इतनी बड़ी स्क्रीन वाला Samsung Smart TV देखकर रह जाएंगे हैरान, कीमत ₹1.14 करोड़

0
इतनी बड़ी स्क्रीन वाला Samsung Smart TV देखकर रह जाएंगे हैरान, कीमत ₹1.14 करोड़

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

टेक ब्रैंड Samsung का डिस्प्ले बनाने के मामले में कोई जवाब नहीं और कंपनी अब भारतीय मार्केट में सबसे बड़ी स्क्रीन वाला SmartTV लेकर आई है, जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। यह टीवी 45, 55 या 75 इंच डिस्प्ले साइज के बजाय पूरे 110 इंच स्क्रीन साइज के साथ आता है। 110 इंच MicroLED TV को कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा और इसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा रखी गई है। 

नया सैमसंग स्मार्ट टीवी मॉडल इससे पहले आए सुपर-साइज्ड TV ऑप्शंस से अलग है और मॉड्यूलर ना होकर प्री-फैब्रिकेटेड है। यानी कि इसे किसी भी दूसरे टीवी की तरह आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है। यह टीवी अल्ट्रा-HD रेजॉल्यूशन HDR MicroLED स्क्रीन के साथ आया है और यह इतनी बड़ी स्क्रीन वाला पहला मास-प्रोड्यूस्ड टीवी है। अब तक यह साउथ कोरिया समेत अन्य मार्केट्स में मिल रहा था लेकिन भारतीय मार्केट का हिस्सा नहीं बनाया गया था। 

Samsung Galaxy S23 FE की देखें तस्वीर, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

TV में खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

सैमसंग ने स्मार्ट टीवी खास MicroLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है, जो माइक्रोमीटर-साइज के LED लाइट्स इस्तेमाल करता है और इसके डिस्प्ले में कलर फिल्टर्स के लिए बैकलाइट की जरूरत नहीं होती। यह टेक काफी हद तक OLED TVs की तरह काम करती है लेकिन इसमें लाखों इनऑर्गेनिक LED लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिनकी ब्राइटनेस के चलते सालों-साल इस स्क्रीन पर पिक्सल स्ट्रक्चर देखने को मिलता रहेगा। 

शामिल किया गया है धांसू ऑडियो सिस्टम

नए अल्ट्रा-प्रीमियम टीवी से जुड़ी टेक्नोलॉजी पर सैमसंग लंबे वक्त से काम कर रहा था और विजुअल अपग्रेड्स के अलावा इसमें बेहतरीन ऑडियो परफॉर्मेंस का फायदा भी यूजर्स को दिया जाएगा। इस टीवी में खास Majestic Sound System दिया गया है, जो 5.1 चैनल सराउंड साउंड के साथ सिनेमाहॉल जैसे इमर्सिव ऑडियो का मजा देता है। इसमें Object Tracking Sound Pro टेक का सपोर्ट भी दिया गया है। 

23 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं Samsung के मुड़ने वाले फोन, खास मौका

सैमसंग ने इतनी रखी है नए टीवी की कीमत

नए स्मार्ट टीवी को भारतीय मार्केट में खरीदने का मौका ग्राहकों को चुनिंदा फ्लैगशिप और रीटेल स्टोर्स के अलावा कंपनी की आधिकरिक वेबसाइट पर दिया जा रहा है। इस टीवी की कीमत 11499000 रुपये (1.4 करोड़ रुपये) रखी गई है।

[ad_2]

Source link