
ऐप पर पढ़ें
व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनिया भर में किया जाता है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म के जरिए लोग एक दूसरे को तमाम मैसेज, डॉक्यूमेंट या फोटोज शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप व्हॉट्सएप स्टेट्स भी लगा सकते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो रोजाना सुबह व्हॉट्सएप पर नए-नए मैसेज या फोटो लगाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों की लिस्ट में शुमार हैं तो यहां देखिए कुछ बेहतरीन गुड मॉर्निंग मैसेज जिन्हें पढ़कर आपको ताकत और एनर्जी मिलेगी।
1) माता-पिता वो हस्ती हैं जिसके पसीने की एक बूंद का कर्ज भी औलाद नहीं चुका सकती।
गुड मॉर्निंग
2) बड़ा बनो पर उसके सामने नहीं जिसने तुम्हे बड़ा किया है।
गुड मॉर्निंग
3) अच्छाई और सच्चाई चाहे पूरी दुनिया में ढूंढ लो
अगर खुद में नहीं है तो कहीं नहीं मिलेगी।
गुड मॉर्निंग
4) परेशानी में जो अनुभव और सीख मिलती है,
वो सीख दुनिया का कोई भी स्कूल नहीं दे सकता।
गुड मॉर्निंग
5) कोई कुछ भी बोले स्वयं को शांत रखो,
क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समुद्र को नहीं सुखा सकती।
गुड मॉर्निंग
6) इंसान की संपत्ति ना दौलत है ना धन है,
उसकी संपत्ति तो उसका हंसता हुआ परिवार और संतुष्ट मन है।
गुड मॉर्निंग
7) पैसों से मिली खुशी कुछ समय के लिए रहती है,
लेकिन अपनों से मिली खुशी जीवन भर साथ रहती है।
गुड मॉर्निंग
8) मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही लेकिन मिलता जरूर है।
गुड मॉर्निंग
9) हर दुख एक सबक देता है,
और हर सबक इंसान को बदल देता है।
गुड मॉर्निंग
10) रिश्ते निभाने के लिए बुद्धि नही,
दिल की शुद्धि होनी चाहिए।
गुड मॉर्निंग
गुड मॉर्निंग विश के साथ अपना वॉट्सएप स्टेटस करें अपटेड, पढ़कर मूड होगा बूस्ट