[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
शादी एक पवित्र बंधन है जिसमें दो लोगों एक साथ जुड़ते हैं। शादी से पहले हर कोई अपने पार्टनर को पूरी तरह से समझने की कोशिश करता है। यही वजह है कि ज्यादातर लोग सगाई के बाद शादी करने में थोड़ा गैप रखते हैं। ताकी एक दूसरे को समझने के लिए ज्यादा समय मिले। हालांकि, ये वक्त बहुत ही नाजुक होता है।ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है, कई बार छोटी-छोटी बातों के चलते रिश्तों में दरार आ जाती है। आइए जानते हैं, कुछ ऐसी बातों के बारे में जो आपको अवॉइड करनी चाहिए।
इस बात से आ सकती है रिश्ते में खटास- ज्यादातर रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई होती रहती है। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आती है, तो उसे समझाएं ना कि उसके ऊपर अपना फैसला सुनाएं। हो सकता है कि आप ऐसा करते समय इसे नोटिस ना करें लेकिन ये छोटी-छोटी बातें एक समय पर आकर परेशान कर सकती हैं।
आपके बारें में हो सकता है डाउट- अक्सर उन लोगों के बारें में गलत सोचा जाता है जो दूसरों को जज करते हैं। अगर आप अपने या पार्टनर के परिवार के किसी सदस्य की बुराई करते हैं तो ऐसा ना करें। क्योंकि इससे आपका पार्टनर आपके बारे में गलत सोच सकता है। हालांकि, आप अपनी पसंद -नापसंद के बारे में बात कर सकती हैं।
भूलकर भी ना करें ये काम- दो लोगों को विचार अलग हो सकते हैं। आपको इस बात को समझना होगा। अगर आपको अपने पार्टनर के विचार पसंद नहीं है तो इस पर बहस करने की जगह आराम से बात करें और अपना पॉइंट समझाएं। बहस के दौरान अक्सर लोगों को आवाज तेज हो जाती है, जो शुरू हो रहे रिश्ते को खराब कर सकती है।
जया किशोरी से जानिए क्यों हो रहे हैं तलाक, लंबे समय तक साथ रहने के लिए शादी से पहले करें ये काम
[ad_2]
Source link