Home Health इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, साइड इफेक्ट भी जान लीजिए, सेहत को हो सकते हैं 5 नुकसान

इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, साइड इफेक्ट भी जान लीजिए, सेहत को हो सकते हैं 5 नुकसान

0
इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस, साइड इफेक्ट भी जान लीजिए, सेहत को हो सकते हैं 5 नुकसान

[ad_1]

हाइलाइट्स

गन्ने के रस में कैल्शियम, तांबा, मैग्नीशियम, जैसे कई तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
गन्ने का रस शुगर के रोगियों को पीने से बचना चाहिए.

disadvantages of drinking sugarcane juice: गर्मी आते ही कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स बाजार में मिलने लगते हैं. इन्हीं में से एक है गन्ने का रस. जब गन्ने का रस निकाला जाता है, तो उसमें सिर्फ 15 प्रतिशत कच्ची चीनी होती है जो आपके कुछ फलों के रस या स्मूदी से काफी कम होता है. वैसे तो गन्ने के रस में कैल्शियम, तांबा, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जस्ता, आयरन और पोटेशियम जैसे कई तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही गन्ने का रस फायदे के साथ नुकसानदायक भी होता है. आइए नोएडा के डॉ. संजय कुमार वार्ष्णेय से जानते हैं गन्ने का रस पीने से होने वाले नुकसान.

खून को करता है पतला

डॉ. संजय कुमार वार्ष्णेय के मुताबिक, गन्ने के रस में पोलीकोसैनॉल नाम का तत्व पाया जाता है. यह खून को पतला करने का काम करता है. यह शरीर में खून का थक्का जमने नहीं देता. कई बार यह आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. क्योंकि चोट लगने पर खून के ज्यादा बहने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से चाहिए.

बिगाड़ देता है पाचन तंत्र

गन्ने के रस का सेवन कमजोर पाचन तंत्र वालों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि गन्ने के रस में पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव डालता है. इसके चलते पेट दर्द, डायरिया जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए यदि पाचन तंत्र थोड़ा भी कमजोर हैं तो डॉक्टर या फिर डायटीशियन से जरूर सलाह लेना चाहिए.

डायबिटीज में पीने से बचें

डॉक्टर के मुताबिक, गन्ने का रस शुगर के मरीजों के लिए फायेदमंद होता है. 240 एमएल गन्ने के जूस में 50 ग्राम चीनी होती है, जो 12 चम्मच के बराबर है. हालांकि, गन्ने के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जबकि ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) अधिक होता है. इसके चलते यह ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करता है. इस कारण से डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 6 फलों को अपने आहार में करें शामिल, पिघल जाएगा नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल, रक्त संचार भी हो जाएगा बेहतर

बढ़ सकता है सिरदर्द और जुकाम

गन्ने का रस कई तरह से फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं. यदि आप गन्ने का रस पीते हैं तो सिरदर्द और जुकाम जैसी कई दिक्कतें हो सकती हैं. बता दें कि, गन्ने के रस की तासीर ठंडी होने के साथ ही इसमें पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल आपको सिरदर्द की समस्या दे सकता है. अगर आपको सर्दी-जुकाम की भी समस्या हैं तो गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से हैं परेशान? समय रहते हो जाएं सावधान, 6 घरेलू तरीकों से करें उपचार

अनिद्रा की शिकायत

डॉक्टर के अनुसार, गन्ने के रस में पाया जाने वाला पोलीकोसैनॉल आपको अनिद्रा की ओर ले जा सकता है. इसके चलते यदि आपको पहले से स्ट्रेस या किसी कारण अनिद्रा की समस्या हैं तो गन्ने के जूस का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए.

कोलेस्ट्राल

यदि आपके शरीर में कोलेस्ट्राल बढ़ा हुआ हैं तो गन्ने के सेवन से बचना चाहिए. क्योंकि यह गुड कोलेस्ट्राल को बैड कोलेस्ट्राल की मर्ज करता है. यही कारण है कि गन्ने का रस पीने से बैड कोलेस्ट्राल मात्रा में बढ़ सकती है.

Tags: Health benefit, Health tips, Lifestyle

[ad_2]

Source link