[ad_1]
Mobile Wallpaper Astrology : आज मोबाइल सिर्फ बात करने या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह हमारी पहचान, सोच और जीवनशैली का आईना बन चुका है. लोग अपने मोबाइल की स्क्रीन को सजाने के लिए तरह-तरह के वॉलपेपर लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसका आपके जीवन पर कोई असर भी हो सकता है? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं इंदौर निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
धार्मिक स्थान का वॉलपेपर न लगाएं
बहुत से लोग अपने मोबाइल पर मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद या किसी और धार्मिक जगह की फोटो लगा लेते हैं. लेकिन वास्तु अनुसार, यह सही नहीं है. मोबाइल को हम कभी भी और कहीं भी इस्तेमाल करते हैं – गंदे हाथों से, टॉयलेट में या बेड पर लेटे हुए. ऐसे में पवित्र स्थानों की तस्वीरों को स्क्रीन पर लगाना उन स्थानों के प्रति सम्मान की कमी मानी जाती है. इससे मानसिक अशांति भी हो सकती है.
कुछ लोग अपने मूड के हिसाब से इमोशनल वॉलपेपर लगा लेते हैं, जैसे – उदासी, गुस्सा, जलन, रोना या तन्हाई दिखाने वाले फोटो. लेकिन ध्यान रहे कि ये इमेज हमारे मन पर असर डालती हैं. ऐसे वॉलपेपर देखने से हमारा मूड बार-बार वैसा ही हो जाता है और धीरे-धीरे मन में नकारात्मक सोच घर कर लेती है. इससे काम में मन नहीं लगता और आत्मविश्वास भी कम हो जाता है.
देवी-देवताओं की तस्वीरों को स्क्रीन पर न लगाएं
कई लोग भगवान की फोटो को शुभ मानकर वॉलपेपर बना लेते हैं, लेकिन यह वास्तु नियमों के खिलाफ है. मोबाइल का प्रयोग बहुत सामान्य और कभी-कभी अपवित्र जगहों पर भी होता है, जिससे देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान होता है. इसके कारण ग्रहों से जुड़ी परेशानी और बाधाएं शुरू हो सकती हैं.
[ad_2]
Source link