Home Tech & Gadget इन स्मार्ट टीवी का अलग है जलवा, पिक्चर क्वालिटी के आगे थिएटर भी पड़ेंगे फीके! कीमत लाखों में​​

इन स्मार्ट टीवी का अलग है जलवा, पिक्चर क्वालिटी के आगे थिएटर भी पड़ेंगे फीके! कीमत लाखों में​​

0
इन स्मार्ट टीवी का अलग है जलवा, पिक्चर क्वालिटी के आगे थिएटर भी पड़ेंगे फीके! कीमत लाखों में​​

[ad_1]

घर पर बड़ी स्क्रीन का टीवी को मजा ही आ जाता है। कई लोगों को अपने घर पर बड़ी स्क्रीन वाला टीवी रखने का शौक होता है जिसमें सिनेमा का मजा मिल पाए। आज हम आपके लिए 75 इंच के QLED Smart TV की लिस्ट लाए हैं जो बेस्ट बाय साबित हो सकते हैं। इनकी कीमत 84,999 रुपये से शुरू होती है।

IQ-IT’S ROYALTY 75 inch QLED Ultra HD TV:
यह 4K स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी है। इसका व्यूइंग एक्सपीरियंस जबरदस्त है। इसकी स्क्रीन 75 इंच की है। इस टीवी का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का है। इसमें दो डॉल्बी एटमस स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स मौजूद हैं। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई और ब्लूटूथ सपोर्ट दिया गया है। इसमें ऑटो पावर-ऑफ फीचर समेत चाइल्ड लॉक फंक्शन मौजूद है। इसकी कीमत 84,999 रुपये है।

Blaupunkt 75 inch QLED Ultra HD TV:
यह 4K स्मार्ट टीवी है। इसकी कीमत 99,999 रुपये है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3840 x 2160 है। इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई दिया गया है। साथ ही Netflix, YouTube, Disney+Hotstar और Prime Video का एक्सेस दिया गया है। इसमें 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स मौजूद हैं। इसमें 4 स्पीकर्स दिए गए हैं। यह 60 वॉट का साउंड एक्सपीरियंस देता है।

Smart TV खरीदने से पहले इन बातों को जरूर करें Check

Mi Q1 75 inch QLED Ultra HD TV: यह 4K स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी कीमत 1,29,999 रुपये है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3840 x 2160 है। यह क्वाड-कोर प्रोसेसर और माली जी53 जीपीयू के साथ आता है। इसमें Netflix, YouTube और Disney+Hotstar का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 6 स्पीकर्स और डॉल्बी ऑडियो मौजूद है। इसमें मल्टीपल और HDMI और USB पोर्ट्स मौजूद हैं।

Vu Masterpiece Glo 75 inch QLED Ultra HD TV: यह भी 4K स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी है। इसकी कीमत 1,49,990 रुपये है। यह QLED स्क्रीन के साथ आता है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 3840 x 2160 है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसमें 4.1 स्पीकर सिस्टम मौजूद है। इसका टोटल आउटपुट 100 वॉट का है। इसमें बिल्ट-इन सबवूफर है। साथ ही डॉल्बी एटमस सपोर्ट मौजूद है। इसमें 4 HDMI और 2 USB पोर्ट्स मौजूद हैं। साथ ही इन-बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ कैपेबिलिटीज भी दी गई हैं।

SAMSUNG QN90BAK 75 inch QLED Ultra HD TV: यह 4K स्मार्ट टाइजन टीवी है। इसकी कीमत 4,09,990 रुपये है। यह स्लीक ब्लैक डिजाइन के साथ आता है। 100Hz का रिफ्रेश रेट और डिजिटल टीवी रिसेप्शन का सपोर्ट मौजूद है। इसमें 4 स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही Q-Symphony समेत ब्लूटूथ ऑडियो सपोर्ट भी मौजूद है। इसमें 4 HDMI और 2 USB पोर्ट्स मौजूद हैं। इसके साथ स्मार्ट रिमोट कंट्रोल और ऑटो पावर-ऑफ जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसके साथही AI अपस्केल और क्वांटम मैट्रिक्स टेक्नोलॉजी दी गई है।

[ad_2]

Source link