[ad_1]
किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं? क्या आपने कभी सोचा है कि आपका जन्मदिन भी इसमें अहम भूमिका निभा सकता है? जी हां, अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जन्म तारीख के आधार पर तय होने वाला मूलांक न केवल आपके स्वभाव को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि आपके करियर में सरकारी नौकरी की संभावना कितनी प्रबल है. सरकारी नौकरी के लिए विशेष योग तभी बनते हैं जब मूलांक ग्रहों से सहयोग करता है, विशेषकर सूर्य, शनि और गुरु जैसे प्रभावशाली ग्रहों से. इन ग्रहों का आपके मूलांक पर विशेष प्रभाव पड़ता है और उससे ही आपके करियर की दिशा और दशा तय होती है. आइए देखें क्या आपका मूलांक इनमें है या नहीं…
कैसे निकालें अपना मूलांक?
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1 होगा. जन्म तारीख के सभी अंकों को जोड़कर एक अंक में बदल दें. उदाहरण के लिए अगर आपकी जन्मतिथि 25 अगस्त है तो 2 + 5 = 7, यानी आपका मूलांक 7 हुआ. अगर आपका जन्म 31 तारीख को हुआ है तो 3 + 1 = 4 यानी आपका मूलांक हुआ 4. अब जानिए कौन से मूलांक वाले लोगों को सरकारी नौकरी पाने में अधिक सफलता मिलती है.
मूलांक 1
जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 1 है. इन मूलांक में जबरदस्त आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता होती है. IAS, IPS, PCS जैसी प्रशासनिक सेवाओं में इनका जलवा देखा गया है. इस मूलांक के स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं, जो सत्ता और उच्च पद का प्रतीक है. ये मूलांक वाले काफी मेहनती होते हैं और सूर्य के समान तेज इनकी एकाग्रता होती है, जिससे पढ़ाई लिखाई को समझने में ज्यादा समस्या नहीं होती.
मूलांक 4
जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 को जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 4 है. इस मूलांक के स्वामी राहु हैं और राहु से प्रभावित यह मूलांक परिश्रमी, योजनाबद्ध और धैर्यशील होता है. बैंक, रेलवे, SSC जैसी तकनीकी और सरकारी बोर्ड परीक्षाओं में इनकी अच्छी सफलता देखी जाती है. मूलांक 4 वाले अपनी क्षमता और मेहनत से पीछे नहीं हटते और पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देते हैं.
मूलांक 6
जिनका जन्म 6, 15, 24 को जन्म हुआ है, उनका मूलांक 6 है और इस मूलांक के स्वामी प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, कला, धन, सुख-सुविधाएं के कारक ग्रह शुक्र हैं. शुक्र से प्रभावित यह मूलांक विधिक सेवा, शिक्षक पद या समाज कल्याण विभाग में करियर बनाते हैं. इनकी व्यक्तित्व में आकर्षण होता है, जो इंटरव्यू में प्रभाव छोड़ता है. इनका पढ़ाई में खूब मन लगता है और और ये कभी पढ़ाई लिखाई से जी नहीं चूराते इसलिए ये हमेशा सफल भी होते हैं.
मूलांक 8
जिनका जन्म 8, 17, 26 को जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 8 है और इस मूलांक के स्वामी न्याय व कर्क के कारक ग्रह शनिदेव हैं. शनि से प्रभावित मूलांक 8 के लोग अक्सर कठिनाइयों से जूझते हैं, लेकिन एक बार अवसर मिलने पर लंबे समय तक स्थिर सरकारी नौकरी में टिके रहते हैं. PWD, न्यायालय या रेलवे विभाग में इनका दबदबा रहता है. शनि का गहरा प्रभाव सरकारी सेवा में सफलता देता है. इस मूलांक के जातक ज्ञान के पीछे रहते हैं, यही आदतक मूलांक 8 वालों को सफल बनाती है.
[ad_2]
Source link