[ad_1]
Kab Nahi Banayen Roti: देश के अधिकांश हिस्सों में रोटी के बिना खाना अधूरा सा लगता है. यही वजह है कि रोटी को लंच से लेकर डिनर तक की थाली में शामिल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योतिषशास्त्र में भी इससे जुड़े कई पहलू हैं. माना जाता है कि किचन में रोटी बनने से मां अन्नपूर्णा की विशेष कृपा होती है. लेकिन धर्म पुराणों के अनुसार, सालभर में कुछ ऐसे भी दिन होते हैं, जिनमें रोटी बनानी की मनाही होती है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं उन 4 विशेष मौके, जब रोटी बनाने पूरी तरह वर्जित होता है.
01

नागपंचमी: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, नागपंचमी के दिन चूल्हे पर तवा चढ़ाना अच्छा नहीं माना जाता है. मान्यता है कि तवा नाग के फन का प्रतिरूप होता है. इसलिए यदि आप नागपंचमी के दिन रोटी बनाते हैं तो परिवार पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. घर में दरिद्रता भी आ सकती है. हालांकि इस दिन पूड़ी और हलवा खाना अच्छा माना जाता है. (Image- Canva)
02

शरद पूर्णिमा: शरद पूर्णिमा के दिन भी घर में रोटी बनाना अशुभ होता है. माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन धन की देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं, इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन खीर-पूरी बनाने का नियम है. दरअसल, इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से दक्ष होता है. इसलिए इस दिन शाम को खीर बनाकर चांद की रोशनी में रखा जाता है और अगली सुबह प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण किया जाता है. (Image- Canva)
03

शीतलाष्टमी: शीतला अष्टमी पर घर में ताजी रोटियां बनाना वर्जित होता है. इस दिन शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाने की परंपरा है. मां को भोग लगाने के बाद खुद भी बासी खाना ही ग्रहण करना चाहिए. यही वजह है इस दिन घर में रोटी बनाने से बचना चाहिए. (Image- Canva)
04

दीपावली: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भोजन और त्योहारों से जुड़े कुछ खास नियम होते हैं, जिनका लोग पालन भी करते हैं. इसमें दीपावली भी एक है. माना जाता है इस दिन रोटी बनाना अशुभता का निशानी है. क्योंकि यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इसलिए इस दिन विशेष पकवान बनाने की परंपरा है. (Image- Canva)
05

मृत्यु होने पर: हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि यदि घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो उस दिन भी घर में रोटी नहीं बनाना चाहिए. हिंदू धर्म में तेरहवीं संस्कार का विधान होता है. ऐसा माना जाता है कि तेरहवीं संस्कार के बाद ही घर में रोटियां बनानी चाहिए. (Image- Canva)
[ad_2]
Source link