Home National इसरो लॉन्च करेगा नया मिशन, पाक के सहारे चीन रच रहा साजिश; पढ़ें टॉप 5 खबरें

इसरो लॉन्च करेगा नया मिशन, पाक के सहारे चीन रच रहा साजिश; पढ़ें टॉप 5 खबरें

0
इसरो लॉन्च करेगा नया मिशन, पाक के सहारे चीन रच रहा साजिश; पढ़ें टॉप 5 खबरें

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई समेत कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल के जरिए दी गई धमकी में कहा गया है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने पद से इस्तीफा दे दें। धमकी भरे ईमेल में कहा गया है कि 11 जगहों पर बम लगाए गए हैं। विस्तार से पढ़ें…

इसरो का नया मिशन, चंद्रमा और सूरज के बाद अब खुलेंगे ब्लैक होल के राज

चंद्रमा और सूरज के बाद अब इसरो ने सौरमंडल के राज जानने के लिए एक नया मिशन लांच किया है। इस मिशन के जरिए ब्लैक होल्स और न्यूट्रॉन स्टार्स की स्टडी की जाएगी। यह देश का पहला एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट (एक्सपोसैट) होगा जो एक जनवरी को रवाना होगा। इसरो ने बताया कि एक्सपोसैट मिशन पीएसएलवी रॉकेट के जरिए सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरेगा। गौरतलब है कि साल 2023 इसरो के लिए कई अहम सफलताओं वाला रहा है। विस्तार से पढ़ें…

फारूक अब्दुल्ला बोले, पाकिस्तान से बात करो वरना गाजा जैसा हाल हो जाएगा

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर पाकिस्तान राग अलापा है। उन्होंने भारत सरकार पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बात करने की अपील की है। साथ ही में वार्ता में हो रही देरी को लेकर भी केंद्र पर सवाल उठाए हैं। इस दौरान उन्होंने चेतावनी भी दे दी कि ‘हमारा हाल भी गाजा जैसा हो जाएगा।’ मंगलवार को अब्दुल्ला ने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था कि दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदले जा सकते। अगर हम हमारे पड़ोसियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखेंगे, तो दोनों प्रगति करेंगे। पीएम मोदी ने भी कहा था कि युद्ध अभी विकल्प नहीं है और मामला वार्ता के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।’ विस्तार से पढ़ें

मेड इन चाइना हथियार से घाटी में आतंक, पाकिस्तान के सहारे ड्रैगन की साजिश

जम्मू कश्मीर में सेना पर हमले के लिए आतंकवादी चीन में बने हथियार और संचार यंत्रों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें बॉडीसूट कैमरे भी शामिल हैं। इंटेलीजेंस एजेंसी के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि पाकिस्तान को ड्रोन्स और हैंड ग्रेनेड्स की सप्लाई चीन के द्वारा की जाती है। इन्हें खुद इस्तेमाल करने के बजाए पाकिस्तानी सेना पीओके और सीमा पर तैनात जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों को दे रही है। हालिया हमलों के बाद यही हथियार जम्मू-कश्मीर के आतंकियों के पास से बरामद हो रहे हैं। इसके पीछे चीन का एक खास मकसद भी है। वह पाकिस्तान के जरिए घाटी में आतंक फैलाकर लद्दाख से भारतीय सैनिकों की तैनाती हटवाना चाहता है। विस्तार से पढें

समंदर का नया प्रहरी, INS इंफाल नौसेना में शामिल; घातक मिसाइलों से लैस

आईएनएस इंफाल युद्धपोत मंगलवार को भारतीय नौसेना में शामिल हुआ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी कमीशनिंग मुंबई डॉकयार्ड में की। यह वॉरशिप पश्चिमी नेवी की कमान का हिस्सा बना है। आईएनएस इंफाल की सबसे खास बात यह है कि ये नए स्टील्थ गाइडेड मिसाइलों से लैस है। इस युद्धपोत को सतह से सतह पर मार करने वाली 8 बराक, 16 ब्रह्मोस एंटीशिप मिसाइलों, सर्विलांस रडार, 76 एमएम रैपिड माउंट गन और एंटी सबमरीन टॉरपीडो से लैस किया गया है। हिंद महासागर में चीन की बढ़ती घुसपैठ और अरब सागर की हालिया घटनाओं को देखते हुए भारत के डिफेंस के लिहाज से यह बड़ा कदम है। विस्तार से पढ़ें

 

[ad_2]

Source link