Home World इसे कहते हैं चमत्कार! बेटी के कैंसर में मां ने लुटा दी जीवनभर की कमाई, अचानक बदली किस्मत और बन गई करोड़पति

इसे कहते हैं चमत्कार! बेटी के कैंसर में मां ने लुटा दी जीवनभर की कमाई, अचानक बदली किस्मत और बन गई करोड़पति

0
इसे कहते हैं चमत्कार! बेटी के कैंसर में मां ने लुटा दी जीवनभर की कमाई, अचानक बदली किस्मत और बन गई करोड़पति

[ad_1]

वॉशिंगटन: फ्लोरिडा के लैकलैंड की एक महिला अचानक से करोड़पति बन गई है. दरअसल, उसने 2 मिलियन डॉलर (16 करोड़ 40 लाख से अधिक) का एक लॉटरी प्राइज जीता है. महिला का नाम गेराल्डिन गिम्बलेट जिसने अपनी जीवनभर की बचत को बेटी के कैंसर की इलाज के लिए लगा डाला. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, गिम्बलेट की बेटी ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी, लेकिन अब गिम्बलेट को दोहरा जश्न मनाने का मौका मिला गया है, क्योंकि बेटी का इलाज भी पूरा हो गया है और महिला को ढेर सारी राशि भी लाटरी जीतने में मिल गई है.

फ्लोरिडा लॉटरी से एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, गिम्बलेट अपनी बेटी के कैंसर के उपचार के अंतिम दौर को समाप्त करने के अगले दिन, लैकलैंड के एक गैस स्टेशन पर 2 मिलियन डॉलर का एक लॉटरी टिकट खरीदी. गैस स्टेशन क्लर्क ने कहा कि कोई टिकट नहीं बचा है, लेकिन महिला ने उसे दोबारा ढूंढ़ने को कहा क्योंकि उसे क्रॉसवर्ड गेम सबसे अच्छा लगता. उसे आखिरी वाला मिल गया था. गिम्बलेट को जल्द ही पता चला कि उसने खेल का शीर्ष पुरस्कार जीत लिया है. इसके बाद तल्हासी में स्थित फ्लोरिडा लॉटरी मुख्यालय में गिम्बलेट का पूरा परिवार पहुंचा. गिम्बलेट ने बेटी और पोती संग पुरस्कार के साथ पोज देते हुए तस्वीरें खिंचवाई. यह पोस्ट फ्लोरिडा लॉटरी द्वारा ट्विटर पर साझा की गई है.

Tags: Florida, Lottery



[ad_2]

Source link