Monday, July 8, 2024
Google search engine
HomeNationalइस इस्लामिक देश में होगा अयोध्या जैसे भव्य मंदिर का उद्घाटन, जाएंगे...

इस इस्लामिक देश में होगा अयोध्या जैसे भव्य मंदिर का उद्घाटन, जाएंगे पीएम मोदी; पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें


ऐप पर पढ़ें

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता ललन सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। टीवी सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के इनकार करने के बाद ललन सिंह ने जेडीयू के 12 विधायकों के साथ कुछ दिन पहले एक गुप्त बैठक की थी। इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अयोध्या के राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर का उद्घाटन अगले साल 14 फरवरी को किया जाएगा। बीते करीब दो सालों से चल रहे युद्ध को रूस ने अब और तेज करते हुए यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बॉलीवुड के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। 2022 में गिनी चुनी फिल्में ही सफल रही थीं जिसके बाद यहां तक कहा जाने लगा कि हिंदी फिल्मों का टाइम चला गया। पाकिस्तान में इस समय अर्थव्यवस्था का खस्ताहाल है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक शख्स को वहां जाने की सलाह दी है। पढ़ें देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें।

तेजस्वी को CM बनाना चाहते थे ललन, 12 विधायकों के साथ हुई थी मीटिंग

नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता ललन सिंह आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। टीवी सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार के इनकार करने के बाद ललन सिंह ने जेडीयू के 12 विधायकों के साथ कुछ दिन पहले एक गुप्त बैठक की थी। नीतीश कुमार ने आरजेडी की मांग को दरकिनार करते हुए अभी तेजस्वी यादव को सीएम की कुर्सी सौंपने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ललन सिंह आरजेडी के सपोर्ट से राज्यसभा जाना चाहते थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

इस मुस्लिम देश में होगा अयोध्या जैसा मंदिर, बनाने में कितना आया खर्च

इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अयोध्या के राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर का उद्घाटन अगले साल 14 फरवरी को किया जाएगा। इस मंदिर के उद्धाटन समारोह में पीएम मोदी को भी शामिल होने के लिए न्योता दिया गया था, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया है। यूएई की राजधानी अबू धाबी में बन रहा यह अब तक का सबसे बड़ा मंदिर होने वाला है। इसे 55 हजार वर्ग मीटर में बनाया गया है। इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भारत से कलाकारों को बुलाया गया है। इस मंदिर निर्माण यूएई और भारत की दोस्ती और सद्भाव को एक नई ऊंचाई पर ला देगा। जब पीएम मोदी साल 2015 में यूएई की यात्रा पर गए थे तब से ही इस मंदिर को लेकर काफी चर्चाएं थीं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

जंग बढ़ा छोड़ गए US और UK; अब रूस के हवाई हमलों से आई यूक्रेन की शामत

बीते करीब दो सालों से चल रहे युद्ध को रूस ने अब और तेज करते हुए यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। नए साल से पहले शुक्रवार को शुरू किए मिसाइलों और ड्रोन हमलों में यूक्रेन के 12 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। रूसी हमले पूरे यूक्रेन में जारी हैं और इसके चलते बचना मुश्किल हो रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव तक में ये हमले हो रहे हैं और कई धमाके शहर में सुने गए। यही नहीं यूक्रेनी अथॉरिटीज का कहना है कि एक धमाका तो निप्रो शहर के एक मैटरनिटी अस्पताल के पास भी हुआ है। इसके अलावा धारकीव, ओडेसा, लवीव शहरों में भी हमले जारी हैं।

यहां पढ़ें पूरी खबर

मेकर्स का पैसा डुबाया, समय किया खराब; डिजास्टर साबित हुईं 10 फिल्में

बॉलीवुड के लिए यह साल काफी अच्छा रहा। 2022 में गिनी चुनी फिल्में ही सफल रही थीं जिसके बाद यहां तक कहा जाने लगा कि हिंदी फिल्मों का टाइम चला गया और अब लोग साउथ की फिल्में देखना पसंद करते हैं लेकिन 2023 में शानदार कमबैक हुआ है। हिट फिल्मों की लंबी लिस्ट शामिल है। हालांकि इस बीच कई ऐसी फिल्में रहीं जिनकी चर्चा तो बहुत हुई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। साल खत्म होने से पहले ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने पैसा और समय दोनों बर्बाद कराया।

यहां पढ़ें पूरी खबर

धोनी ने फैन को दी पाकिस्तान जाने की सलाह, वीडियो हो रहा है वायरल

पाकिस्तान में इस समय अर्थव्यवस्था का खस्ताहाल है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक शख्स को वहां जाने की सलाह दी है। महान क्रिकेटर ने ऐसा क्यों कहा है? ये भी आपके लिए जानना जरूरी है। धोनी का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। यहां तक कि जिस शख्स या अपने फैन को पाकिस्तान जाने की सलाह दी है, उसने एमएस धोनी को जवाब भी दिया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments