Home Entertainment इस एक्टर का ऐसा चला जादू, थर्रा गए थे सुपरस्टार राजेश खन्ना, 100 फिल्में भी की लेकिन नहीं मिली कामयाबी !

इस एक्टर का ऐसा चला जादू, थर्रा गए थे सुपरस्टार राजेश खन्ना, 100 फिल्में भी की लेकिन नहीं मिली कामयाबी !

0
इस एक्टर का ऐसा चला जादू, थर्रा गए थे सुपरस्टार राजेश खन्ना, 100 फिल्में भी की लेकिन नहीं मिली कामयाबी !

[ad_1]

मुंबई: कामयाबी और पहचान के लिए मेहनत तो जरूरी है लेकिन किस्मत का साथ भी होना चाहिए. इसके सटीक उदाहरण 70 के दशक के एक्टर विजय अरोड़ा (Vijay Arora) थे, वो एक ऐसे एक्टर थे, जिनकी कामयाबी देख राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) भी घबरा गए थे. लेकिन हम-आप शायद ही पहचानते हो या उन्हें दूसरे एक्टर्स की तरह याद करते हो. विजय वक्त के साथ तालमेल बैठा नहीं पाए या कुछ और वजहें रही, जिसकी एक बड़े स्टार बनते बनते रह गए. विजय अरोड़ा ने एक दो नहीं बल्कि 110 फिल्में की थीं. लेकिन इस एक्टर ने एक किरदार ऐसा भी निभाया था जिसे दर्शक आज भी भुला नहीं पाए हैं. मजे की बात है कि विजय का जन्म 27 दिसंबर को और राजेश खन्ना का 29 दिसंबर को हुआ था.

यूं तो  विजय अरोड़ा साल 1972 में ही एंट्री कर चुके थे. लेकिन विजय को 1973 में फिल्म आई फिल्म ‘यादों की बारात’ से पहचान मिली. विजय खूबसूरत एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ नजर आए.  हैंडसम एक्टर को देख उस दौर में लड़कियां दीवानी हो गईं. ये वही दौर था,जब हर तरफ राजेश खन्ना छाए हुए थे. राजेश को टक्कर देने वाला कोई एक्टर था ही नहीं. ‘यादों की बारात’ में काम करते ही विजय की पॉपुलैरिटी में गजब का इजाफा हुआ था. कहते हैं कि ऐसे में राजेश को अपना सिंहासन डोलता हुआ नजर आने लगा था.

‘ऊपर आका, नीचे काका’…अपने विराट स्टारडम से राजेश खन्ना की यहां हुई थी पहली मुलाकात, छलक पड़े थे आंसू!

राजेश खन्ना भी विजय अरोड़ा से प्रभावित थे
विजय अरोड़ा सिर्फ हैंडसम ही नहीं थे बल्कि संवाद अदायगी भी कमाल की करते थे. विजय पर फिल्मी पर्दे पर डायलॉग्स बोलते थे तो दर्शक पलक झपकाए बिना उन्हें देखते रहते थे. विजय ने राजेश खन्ना के साथ ‘रोटी’, ‘सौतन’, ‘निशान’ जैसी फिल्मों में काम किया. काका भी इस एक्टर से इतने प्रभावित थे कि मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अगर उनकी जगह कोई ले सकता है तो सिर्फ विजय’.  लेकिन 100 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले विजय को कामयाबी हासिल नहीं हुई.

 ‘रामायण’ ने दिलाई शोहरत
विजय अरोड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे एक्टर थे, जिन्हें उनकी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि ‘रामायण’ धारावाहिक के इंद्रजीत की भूमिका के लिए याद किए जाते हैं. रामानंद सागर के प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण के बेटे मेघनाद की भूमिका विजय ने निभाया था. विजय को फिल्मों से अधिक पॉपुलैरिटी ‘रामायण’ के मेघनाद के रुप में मिली. विजय ने ‘भारत एक खोज’ समेत कई धारावाहिकों में नजर आए.

ये भी पढ़िए-रीगल सिनेमा हॉल में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं जीनत अमान की निकली चीख, बौखला गए थे शशि कपूर, जानिए पूरा माजरा

 कई धारावाहिक में नजर आए थे विजय अरोड़ा
70-80 के दौर में लीड एक्टर और को-एक्टर के तौर पर विजय ने कई फिल्मों में काम किया. विजय में जितनी क्षमता थी उस लिहाज से सफलता हासिल नहीं कर पाए. इस टैलेंटेड और हैंडसम एक्टर का साल 2007 में कैंसर की वजह से विजय का निधन हो गया.

Tags: Entertainment Throwback, Rajesh khanna, Zeenat aman

[ad_2]

Source link