[ad_1]
Last Updated:
Health Benefits of Mulethi: गर्मियों में मुलेठी को सबसे गजब की औषधि माना जाता है. यह लकड़ी शरीर और ब्रेन को ठंडा रखने में कारगर होती है. इसका सेवन करने से सेहत को सैकड़ों फायदे मिल सकते हैं.
मुलेठी गर्मी में शरीर और मन को ठंडक देने का काम करती है.
हाइलाइट्स
- एक्सपर्ट के अनुसार मुलेठी गर्मियों में शरीर और दिमाग को ठंडा रखती है.
- मुलेठी का सेवन हार्ट ब्लॉकेज और पाचन समस्याओं में काफी मददगार है.
- नियमित रूप से मुलेठी का काढ़ा पेट की गर्मी और खांसी को शांत करता है.
Mulethi Health Benefits in Hindi: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले कुछ सप्ताह में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है. ऐसे में लोगों को अभी से तैयार रहने की जरूरत है, ताकि गर्मी के कारण गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा न हों. कई आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण हो सकती हैं. इनमें से एक मुलेठी है. यह लकड़ी चिलचिलाती धूप, तपती धरती, बहता पसीना और गर्म हवाओं के थपेड़े में राहत देने वाली चीज है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए ठंडी तासीर वाली चीजें खाना जरूरी है. इसका बोहतरीन विकल्प मुलेठी है. यह शरीर और मन को भी कूल-कूल रखती है.
छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दूर करने में भी मुलेठी का इस्तेमाल होता है. हांगकांग बैपटिस्ट यूनिवर्सिटी के एक नए अध्ययन से पता चला कि मुलेठी कैंसर के इलाज में कारगर है. इसमें मौजूद सोलिक्युरिटिजेनिन नामक तत्व अग्नाश्य कैंसर समेत कई बीमारियों के लक्षणों को दबाने में कारगर होता है. भारतीय रसोईघर में पाए जाने वाली मुलेठी का आयुर्वेद में भी खासा स्थान है. पंजाब के आयुर्वेदिक डॉक्टर प्रमोद आनंद तिवारी ने बताया कि जिन लोगों को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती या लू जल्दी लग जाती है, उन्हें मुलेठी का सेवन जरूर करना चाहिए. इससे शरीर को ठंडक मिलती है. यही नहीं, मुलेठी के पाउडर के साथ ही काढ़ा भी शरीर को ठंडक देने में मदद करता है. काढ़ा पीने से कई लाभ मिलते हैं.
एक्सपर्ट के मुताबिक मुलेठी का काढ़ा शरीर और दिमाग के साथ ही पेट की गर्मी को भी शांत करता है. ठंडी तासीर के कारण यह पाचन संबंधित समस्याओं से राहत देता है. नियमित रूप से इसके सेवन से वात, अपच, खट्टी डकार, कब्ज जैसी समस्याएं भी खत्म होती हैं. औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी हार्ट ब्लॉकेज रोकने में मददगार होती है. मुलेठी का सेवन रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे हार्ट तक ब्लड फ्लो ठीक बना रहता है और हार्ट ब्लॉकेज की आशंका कम हो जाती है. मुलेठी में एंटीऑक्सिडेंट और प्रोटीन जैसे तत्व हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और सूजन भी कम होती है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है. मुलेठी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है.
दिल की बीमारियों के मरीजों को तीन से पांच ग्राम मुलेठी के चूर्ण को 15 से 20 ग्राम मिश्री वाले पानी के साथ रोजाना सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे हृदय की सेहत में सुधार होता है और हार्ट ब्लॉकेज का खतरा भी कम होता है. मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट की सूजन और तनाव को कम करने में कारगर होते हैं, जो हार्ट डिजीज की रोकथाम में अहम भूमिका निभाते हैं. हार्ट ब्लॉकेज के अलावा मुलेठी का सेवन मुंह के छाले, गला बैठने, गले की खराश और खांसी के लिए भी किया जाता है. पुरानी से पुरानी खांसी भी इसके रस के सेवन से खत्म हो जाती है. हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के मुलेठी का सेवन नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को मुलेठी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए.

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें
[ad_2]
Source link