Home Life Style इस क्रिसमस घर आए मेहमानों को खिलाएं टेस्टी कुकीज, बनाने के लिए फॉलो करनी होगी ये रेसिपी

इस क्रिसमस घर आए मेहमानों को खिलाएं टेस्टी कुकीज, बनाने के लिए फॉलो करनी होगी ये रेसिपी

0
इस क्रिसमस घर आए मेहमानों को खिलाएं टेस्टी कुकीज, बनाने के लिए फॉलो करनी होगी ये रेसिपी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Christmas Cookie Recipe:  क्रिसमस पार्टी कुकीज के बिना अधूरी सी लगती है। अगर आप भी इस क्रिसमस पार्टी घर आने वाले मेहमानों का मुंह मीठा करवाने के लिए कोई कुकीज की स्पेशल रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ट्राई करें ये क्रिसमस कुकीज रेसिपी। इस रेसिपी को आप न सिर्फ क्रिसमस बल्कि न्यू ईयर पर भी बनाकर खिला सकते हैं। 

क्रिसमस कुकीज बनाने के लिए सामग्री-

-100 ग्राम बटर

-125 ग्राम कैस्टर शुगर

-1 अंडा

-150 ग्राम सोक्ड फ्रूट्स

-150 ग्राम मैदा

10 मिली. वनीला एसेंस

-5 ग्राम बेकिंग सोडा

क्रिसमस कुकीज बनाने की वि​धि-

क्रिसमस कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले मक्खन, क्रीम और चीनी को एक साथ मिलाने के लिए हैंड मिक्सर का इस्तेमाल करें। इन्हें तब तक मिक्स करें जब तक आप कुकीज डो हल्का और फूल न जाएं। अब एक-एक करके इस मिश्रण में अंडे डाले। जब मक्खन और चीनी एक साथ मिल जाए तो इसमें वनीला एसेंस डालें। अगर आप इस समय में क्रीम बटर में और शुगर मिश्रण में अंडे डाल रहे हैं तो इसे अच्छे से मिलाएं। इस बात को सुनिश्चित कर लें की आपका क्रीम मिक्सर टूटे नहीं और न ही अंडों को ज्यादा फेंटने से उनमें हवा भर जाए। अब इसमें सूखी सामग्री डालकर अच्छे से मिलाएं। अगले स्टेप में कुकीज बनाने के लिए इसके साथ क्रीम वाला मिश्रण और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसे मनचाहा आकार दें और लिकर में भीगे हुए फ्रूट्स से गार्निश करें। कुकीज को 180 डिग्री पर बेक करें।

[ad_2]

Source link