[ad_1]
हाइलाइट्स
पिंडी छोले आलू टिक्की चाट कम तेल में आसानी से बन जाती है.
पिंडी छोले आलू टिक्की चाट मार्केट वाली चाट से ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होती है.
Pindi Chhole Aalu Tikki Chaat Video Recipe: चटपटी चाट भला किसे पसंद नहीं होती है. हालांकि, मार्केट में मिलने वाली चाट ऑयली होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अनहेल्दी मानी जाती है. ऐसे में आप चाहें तो घर पर पिंडी छोले आलू टिक्की चाट (Pindi chhole aalu tikki chaat) बना सकते हैं. ये होममेड चाट ना सिर्फ बनाने में काफी आसान है, बल्कि खाने में भी बेहद स्वादिष्ट और लाजवाब होती हैष जिसे सर्व करके आप सुपर टेस्टी और हेल्दी डिश का लुत्फ उठा सकते हैं. आइए जानते हैं पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाने की रेसिपी.
बता दें कि पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाने की रेसिपी इंस्टाग्राम यूजर (@salonikukreja) ने अपने अकाउंट पर वीडियो के जरिये से शेयर की है. ये रेसिपी बड़ों और बच्चों सभी को खूब पसंद आएगी. खासकर मेहमानों के आने पर पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
ये भी पढ़ें: फटाफट बनाना है स्वादिष्ट नाश्ता, यह गुजराती डिश करें ट्राई, वीडियो देखकर मिनटों में करें तैयार
पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाने की सामग्री
पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाने के लिए ½ कप भीगे हुए चने, 1 चम्मच चाय की पत्ती, 2 तेज पत्ता, 2 काली इलायची, 3 लौंग, 4 उबले हुए आलू, 5 चम्मच कॉर्न स्टार्च, ½ चम्मच तेल, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच छोला मसाला, 1 चुटकी हींग, 1 इंच कद्दूकस की हुई अदरक, 1 चम्मच घी, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 2 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच हरा धनिया, 1 चम्मच पुदीना, 2 चम्मच हरी चटनी, 2 चम्मच इमली की चटनी, 2 चम्मच दही, 2 पापड़ी, 1 चम्मच अनार के दाने, 1 चम्मच सेव और स्वादानुसार नमक ले लें.
पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाने की रेसिपी
पिंडी छोले आलू टिक्की चाट बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में चने, नमक और पानी डालें. अब एक कपड़े में चाय की पत्ती, तेज पत्ता, काली इलायची और लौंग बांधकर कुकर में डालें. फिर कुकर में ढक्कन लगाकर चने को उबाल लें. चने पकने के बाद इसे छानकर पानी अलग कर लें और इसे दबाकर मैश कर लें. अब इस चने में अदरक, हरी मिर्च, पुदीना, हरी धनिया, नमक, काली मिर्च पाउडर, छोला मसाला, नींबू का रस, घी और हींग डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. बस आपकी फिलिंग तैयार है.
ये भी पढ़ें: कच्चे पपीते से घर पर ऐसे बनाएं थापीपीट, खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां, वीडियो में देखें रेसिपी
इसके बाद दूसरे बर्तन में उबली हुए आलू को कद्दूकस कर लें. फिर इसमें कॉर्न स्टार्च, तेल, नमक और काली मिर्च पाउडर एड करें. अब आलू को मैश करके मुलायम डो तैयार कर लें. इसके बाद आलू के मिक्सचर की टिक्की बनाएं और इसमें चने की फिलिंग भरकर बंद कर दें. फिर इस टिक्की को कॉर्न स्टार्च में लपेटें और तवे पर तेल डालकर सेंक लें. सेंकते समय टिक्की को हल्का सा दबा दें. वहीं पकने के बाद इसे कटोरी में निकालें. अब इस पर हरी चटनी, इमली की चटनी और दही डालें. आखिर में इसे सेव, पापड़ी और अनार के दानों से गार्निश करके सर्व करें.
.
Tags: Food, Food Recipe, Instagram video, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : September 08, 2023, 07:00 IST
[ad_2]
Source link