Wednesday, April 16, 2025
Google search engine
HomeLife Styleइस तरह से बनाएं कलौंजी फेस मास्क, चेहरे पर आएगा गजब का...

इस तरह से बनाएं कलौंजी फेस मास्क, चेहरे पर आएगा गजब का निखार


ऐप पर पढ़ें

कलौंजी का इस्तेमाल सदियों से खाना बनाने के लिए किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कलौंजी का तेल एक चमत्कारी घटक है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये त्वचा की बनावट में सुधार करता है और रंगत को भी निखारता है। सर्दियों के मौसम में होने वाली ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं कि कैसे कलौंजी से आप अपने लिए फेस पैक तैयार कर सकते हैं, जिसे लगाने के बाद आपकी स्किन ग्लोइंंग और सॉफ्ट हो जाएगी।

रूखी स्किन के लिए ब्राइटनिंग फेस मास्क

इस मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ बाजार से खरीदे गए सामान की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आप घर में मौजूद चीजों से ही इसे बना सकते हैं। इस मास्क में मौजूद सभी सामग्रियां रूखी स्किन वालों के लिए बेहतरीन हैं। कलौंजी दाग-धब्बों और एजिंग के साइन को हल्का करने का काम करती है, वहीं दूसरी चीजें सॉफ्ट और शाइन लाएंगी।

सामग्री-

कलौंजी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

ओट्स पाउडर – 1 छोटा चम्मच

शहद – आधा छोटा चम्मच

बादाम का तेल – आधा छोटा चम्मच

दूध की मलाई- पेस्ट बनाने के लिए

कैसे बनाएं 

इसे बनाने के लिए सभी चीजों  को एक साथ मिलाएं और एक चिकना पेस्ट बनाकर तैयार करें। इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और गुनगुने पानी से धो लें। खुले पोर्स को बंद करने के लिए एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं।

 यह भी पढ़ें: मेथी और कलौंजी का इस तरह करें इस्तेमाल, घुटने तक लंबे हो सकते हैं बाल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments