Home Life Style इस तरीके से घर पर बनाएं अचार पराठा, नाश्ते का स्वाद हो जाएगा दोगुना, चाव से खाएंगे बच्चे

इस तरीके से घर पर बनाएं अचार पराठा, नाश्ते का स्वाद हो जाएगा दोगुना, चाव से खाएंगे बच्चे

0
इस तरीके से घर पर बनाएं अचार पराठा, नाश्ते का स्वाद हो जाएगा दोगुना, चाव से खाएंगे बच्चे

[ad_1]

हाइलाइट्स

नाश्ते के रूप में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है.
अचार के पराठा का चटपटा स्वाद आपका मूड बना देगा.

Achaar Ka Paratha Recipe: नाश्ते के रूप में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. वहीं, यदि सुबह-सुबह गर्मागरम पराठा खाने को मिल जाए तो क्‍या बात है. इसको लोग कई तरह से बनाकर खाते हैं. आपने भी घर में आलू पराठा, मूल पराठा, गोभी पराठा, लौकी पराठा या फिर मेथी पराठा बनाकर जरूर खाया होगा. लेकिन क्या आपने कभी अचार का पराठा बनाकर खाया है. नहीं तो एक बार इसे जरूर ट्राई करना चाहिए. इसका चटपटा जायका आपका मूड बना देगा. इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसको सुबह नाश्ते से लेकर डिनर तक में खा सकते हैं. बच्‍चे तो इसे बेहद पसंद करते हैं. अचार का पराठा बनाने में बहुत आसान होता है. आप इसे घर पर कम समय में बना सकते हैं. आइए जानते हैं अचार का पराठा बनाने का तरीका.

अचार पराठा बनाने के लिए सामग्री

आम के आचार का मसाला- 1/2 कप
बारीक कटी हरी मिर्च- 2
आटा- 3 कप
घी या तेल- 2 कप
उबले आलू- 3-4 स्टफिंग के लिए
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
कटी धनिया पत्ती- 2 टेबल स्पून
नमक- स्वादानुसार

अचार पराठा बनाने का आसान तरीका

स्वाद से भरपूर अचार का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले घर में आम के आचार के बचे हुए मसाले को अलग कर लें. आप चाहें तो मिर्च का मसाला भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कंटेनर से मसाला निकाल कर एक बर्तन में रख लें. इसके बाद गेहूं का आटा लें. अब अचार के मसाले को आटे में मिलाकर पानी की सहायता से गूंथ लें. ध्यान रहे कि पराठा का आटा हल्का सा ढीला ही रहे, ऐसा करने से आटे में लसलसापन आता है, जिससे पराठा ठीक से बनते हैं.

ये भी पढ़ें:  Breakfast Recipe: बेहद आसानी से बनाएं लौकी पराठा, बढ़ जाएगा नाश्ते का स्वाद, सीखें बनाने का तरीका

इसके बाद उबले आलू छीलें और उन्‍हें मैश कर लें. आलू में हरी मिर्च, धनिया पत्‍ती, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें और इसे अच्‍छे से मिक्‍स कर लें. अब इस मिश्रण को आटे की लोई में भरें और फिर इसे वैसे ही बेलें जैसे आप आलू का पराठा बेलते हैं. इसके बाद आपको इसके उपर अचार के मसाले को लगाना होगा. इतना करने के बाद आप पराठे को सेकें. इसे आप घी या तेल की मदद से सेक सकते हैं. इसी तरह सभी पराठा सेक लेंगे. अब आप गरम-गरम अचार के पराठे को हरी चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:  Paneer Biryani Recipe: रात के खाने में बनाएं स्वादिष्ट पनीर बिरयानी, देखकर ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें आसान रेसिपी

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

[ad_2]

Source link