[ad_1]
Skin massage by coconut oil: जिस तरह शरीर के अंदरुनी अंगों का ख्याल रखना जरूरी है, उसी तरह स्किन का ख्याल रखना भी आवश्यक है. स्किन शरीर का सबसे बड़ा अंग है. स्किन में थोड़ी सी भी गड़बड़ी का असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है. दूसरी ओर स्किन में दाग, धब्बे, कील-मुंहासे, फाइन लाइन आदि की समस्या से पर्सनैलिटी पर असर पड़ता है और इससे बाहर निकलने में शर्मिंदगी भी महसूस होती है. यही कारण है कि स्किन का ख्याल रखना भी हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए.
स्किन का ख्याल रखने के लिए नारियल का तेल सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है. स्किन की खूबसूरती और उसकी हीलिंग के लिए नारियल तेल से बेहतर विकल्प कोई और तेल नहीं हो सकता है. कॉकोनट ऑयल में लॉरिक एसिड, मिरिस्टिक एसिड, केप्रिलिक एसिड, केपरिक एसिड, पालमिटिक एसिड, ओलिस एसिड, स्टेएरिक एसिड जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. नारियल के तेल में 90 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट पाया जाता है. इसके अलावा कुछ मात्रा में पॉलीसैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है. ये सब मिलकर स्किन में हानिकारिक माइक्रोऑर्गेनिज्म को हमला करने से रोकते हैं. इसलिए नारियल से तेल की मालिश करने से स्किन को बहुत फायदा मिलता है.
नारियल तेल की मालिश के फायदे
दाद, खाज, खुजली से निजात–हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक स्किन से संबंधित गड़बड़ियों के लिए इंफ्लामेशन यानी स्किन की कोशिकाओं में सूजन मुख्य रूप से जिम्मेदार होती है. नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है जिसके कारण यह स्किन की कोशिकाओं में सूजन नहीं होने देता है. यही कारण है कि दाद, खाज-खुजली, एक्जिमा होने पर डॉक्टर नारियल का तेल लगाने की सलाह देते हैं क्योंकि नारियल का तेल एग्जिमा, सोरिएसिस जैसी बीमारी के लिए जिम्मेदार फंगस को मार देता है.
स्किन टाइटनिंग-अगर आप नारियल के तेल से चेहरे पर मालिश करेंगे तो चेहरे की स्किन में टाइटनिंग आने लगेगी क्योंकि इसमें मौजूद लॉरिक एसिड एंटी-एजिंग के लिए जाना जाता है. नारियल के तेल से मालिश करने से स्किन पर मॉइश्चर आता है यानी यह स्किन की नमी को बरकरार रखने में मददगार है. एक अध्ययन में पाया गया कि सिर्फ दो सप्ताह तक नारियल के तेल से मालिश करने से स्किन के हाइड्रेशन में महत्वपूर्ण रूप से सुधार आ गया. यह मिनिरल ऑयल की तरह ही काम करता है.
कील-मुंहासों का सफाया-नारियल के तेल से चेहरे पर मालिश करने से कील-मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है. प्रतिष्ठित रिसर्च में अध्ययन के आधार पर यह दावा किया गया है कि नारियल का तेल कील-मुंहासों के लिए दुश्मन है. वास्तव में कील-मुंहासों के लिए इंफ्लामेशन (सूजन) ही जिम्मेदार होता है. कील-मुंहासों की जो दवा होती है वह इंफ्लामेशन को ही टारगेट करती है. चूंकि नारियल के तेल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है, इसिलए यह एक्ने की समस्या से कुछ ही दिनों में राहत दिलाता है.
इसे भी पढ़ें- पत्ता गोभी ही नहीं 4 सब्जियों से रहें सतर्क, खाएं संभलकर, दिमाग में भी घुस सकती हैं बीमारियां
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : January 19, 2023, 18:37 IST
[ad_2]
Source link