Home Life Style इस दुकान के समोसे चाय के दीवाने लोग, 35 साल से स्‍वाद की बादशाहत कायम

इस दुकान के समोसे चाय के दीवाने लोग, 35 साल से स्‍वाद की बादशाहत कायम

0
इस दुकान के समोसे चाय के दीवाने लोग, 35 साल से स्‍वाद की बादशाहत कायम

[ad_1]

रजत भट्ट/गोरखपुर. गोरखपुर  में जायके का स्वाद लेने के लिए लोग अपने पसंदीदा जगह पर जाते रहते हैं. लेकिन जब सुबह नाश्ते की बात होती है तो हर कोई अपने पसंदीदा जगह पर जाकर चाय के साथ नाश्ता करना पसंद करता है. वहीं शहर में एक ऐसी दुकान जो पिछले 35 सालों से अपने चाहने वालों का पूरा ध्यान रखती है. सुबह ही चाय समोसे यहां बना दिए जाते हैं. ताकि किसी को वापस न लौटना पड़े और बहुत से लोगों की यह पसंदीदा जगह है. सुबह होते ही लोग यहां चाय समोसे खाने पहुंच जाते हैं. पिछले 35 सालों से यह सिलसिला चलता आ रहा है और अभी भी यहा इसी तरह से लोगों की भीड़ लगी रहती है.

गोरखपुर के शाहपुर में मौजूद मनोज की दुकान उनके चाहने वालों की पसंदीदा दुकान है. यहां पिछले 35 सालों से चाय समोसे का सिलसिला चल रहा है. लोग इसे बड़े पसंद से खाते हैं.दुकान पर पहुंचने के बाद मनोज समोसे और बुनिया बेच रहे थे. बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, 35 साल पहले एक जगह पर पिता के साथ हम दो भाइ मनोज और विजय ने दुकान की शुरुआत की. दुकान चलने लगा और लोगों को समोसे चाय पसंद आने लगे धीरे-धीरे दुकान पर वैरायटी बढ़ाई गई. फिर समोसे चाय के साथ इमरती, बालूशाही, नमकीन, रसगुल्ला हर चीज उपलब्ध हो गई. अब लोगों को स्वाद इतना पसंद आने लगा कि भीड़ जबरदस्त होने लगी.

समोसा और चाय का है कॉन्बिनेशन
मनोज की दुकान पर पिछले 35 साल से लोग समोसे और चाय खाने आ रहे हैं. हालांकि कुछ समय बाद यहां पर और भी चीज उपलब्ध हो गई. लेकिन आज भी लोगों को समोसा चाय खूब पसंद आता है. दुकान पर मौजूद मनोज बताते हैं कि, कुछ समय पहले वह भाई से अलग होकर अपनी दूसरी दुकान खोल लिए हैं. लेकिन आज भी यहां पर लोग समोसा चाय खाने पहुंच जाते हैं. एक समोसे चाय की कीमत ₹10 होती है. इसके साथ ही अब नमकीन में भी कई वैरायटी है और बालूशाही इमरती के साथ रसगुल्ला भी दिए जाते हैं. यह सब सामान खुद मनोज घर पर ही तैयार करते हैं. उनके ही देखरेख में यह सारी चीज तैयार होती है. एक दिन मे मनोज लगभग 300 समोसा 200 बालुशाही और 300 से अधिक चाय बेच देते है.

Tags: Food 18, Gorakhpur news, Street Food, Uttar pradesh news

[ad_2]

Source link