Home Life Style इस दुकान में बनती है सैकड़ों वैरायटी की पेटीज, सबका स्वाद चखने में लग जाएंगे सालों….

इस दुकान में बनती है सैकड़ों वैरायटी की पेटीज, सबका स्वाद चखने में लग जाएंगे सालों….

0
इस दुकान में बनती है सैकड़ों वैरायटी की पेटीज, सबका स्वाद चखने में लग जाएंगे सालों….

[ad_1]

पीयूष पाठक/ अलवर. वैसे तो अलवर पेटीज हर जगह उपलब्ध रहती है. लेकिन अलवर शहर में एक ऐसी दुकान है, जहां पर एक नहीं बल्कि 450 तरह की पेटीज उपलब्ध हैं. इस दुकान को संचालित करने वाले गुलशन ने बताया कि उन्होंने इस दुकान की शुरुआत 2005 में कई. शुरुआती समय में उनके पास एक से दो पेटीज की वैरायटी थी. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी सोच समझ से वैरा​टियों को बढ़ाना शुरू किया.

450 पेटीज की वैरायटी

गुलशन ने बताया कि उन्हें 450 वैरायटी की पेटीज तक पहुंचने में करीब 10 साल का समय लगा. देखा जाए तो अलवर शहर की यह दुकान लोगों के लिए अपने पास सभी टेस्ट उपलब्ध रखती है. इस दुकान पर 35 रूपये से लेकर 90 रुपए तक की पेटीज लोगों को मिल जाती है. अगर ग्राहक इसमें कुछ एक्स्ट्रा चीज़ डलवात है तो उसका पेमेंट अलग लिया जाता है. राजस्थान मे सम्भवतः य़ह पहली ऐसी दुकान है जहां इतनी तरह की पेटीज़ मिलती है.

तंदूरी पेटीज काफी फेमस

अलवर शहर के बैंक कॉलोनी स्थित सिलेक्शन पॉइंट के ओनर गुलशन ने बताया कि उन्होंने इस दुकान की शुरुआत 2005 से की. आज की दुकान को गुलशन में उनका बेटा दोनों मिलकर संचालित कर रहे हैं. गुलशन कहते हैं कि कुछ नया करने की चाहत में उन्होंने पेटीज़ की इस शॉप को शुरू किया. जो आज एक रेस्टोरेंट के रूप में ढल चुकी है. अब हमारे यहां पर 450 तरह की पेटीज़ उपलब्ध है. हमारी शुरुआत नमकीन प्याज पेटीज़ से हुई. इसके बाद धीरे-धीरे आइडिया आते गए और बदलाव चलता गया. यहां पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लोग पेटीज़ खाने के लिए आते है. यहां पर सबसे पसंदीदा पेटीज तंदूरी पेटीज है जो लोगों को काफी पसंद आती है जिसे तंदूरी मेयोनेज़ लगाकर तैयार किया जाता है

डिमांड पर करते हैं तैयार, ये हैं वैरायटी

गुलशन ने बताया कि हमारे पास काफी तरह की वैरायटी है हम इन्हें लोगों के डिमांड पर ही तैयार करते हैं. यहां पर सबसे पसंदीदा पेटीज तंदूरी पेटीज है जो लोगों को काफी पसंद आती है जिसे तंदूरी मोमोज़ लगाकर तैयार किया जाता है. इसके अलावा हमारे पास नमकीन प्याज पेटीज, बटर नमकीन प्याज, क्रीम नमकीन प्याज, मटर पनीर चीज पेटीज, बटर पनीर पेटीज, बटर चीज पेटीज, बरबेक्यू पेटीज, अफगानी पेटीज, अमृतसरी मखनी पेटीज, अंडा पेटीज, अंडा पनीर पेटीज, अंडा चीज पेटीज, अंडा तंदूरी पेटीज, तंदूरी चीज बटर पेटीज, मसाला पेटीज, मसाला पनीर पेटीज, मसाला चीज पेटीज, पास्ता पेटीज, मैगी पेटीज, सोया चाप पेटीज, हनी चिली पेटीज, अंडा भुर्जी पेटीज, चीज पेटीज, चाऊमीन पेटीज, बर्गर पेटीज, स्पाइसी पेटीज, स्पाइसी पनीर पेटीज, स्पाइसी चीज पेटीज सहित अन्य तरीके की पेटीज उपलब्ध हैं.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

[ad_2]

Source link