Home Life Style इस दुकान में हर दिन होती है 1300 लीटर दूध की खपत, दही खरीदने 8 जिले से आते हैं लोग

इस दुकान में हर दिन होती है 1300 लीटर दूध की खपत, दही खरीदने 8 जिले से आते हैं लोग

0
इस दुकान में हर दिन होती है 1300 लीटर दूध की खपत, दही खरीदने 8 जिले से आते हैं लोग

[ad_1]

मो. सरफराज आलम/सहरसा.यूं तो आपने कई जगह का दही और पेड़ा का स्वाद चखा होगा, लेकिन सहरसा जिले के महपुरा का मिट्टी के बर्तन में तैयार दही जिले भर में प्रसिद्ध है. दरअसल, जिला मुख्यालय से 25 किलो दूर महिषी प्रखंड के बाबा कारू स्थान मंदिर के समीप महपुरा गांव है. इस इलाके में जाने के बाद आपको नुनु लालकी दही और पेड़ा की प्रसिद्ध दुकान दिखेगी. इस दुकान को सरदार जी के नाम से भी जाना जाता है.यहां का दही और पेड़ा शादी-विवाह नहीं, बल्कि अफसरों को भी खासा पसंद रहता है.

मिट्टी के बर्तन में दही जमाने के कारण कुम्हार समाज के लोगों को भी इस दुकान से काफी उम्मीद रहती है. हर महीने हजारों की संख्या में मिट्टी के बर्तन कुम्हार समाज के लोगों से खरीदे जाते हैं.

1300 लीटर दूध की हर दिन खपत
बिहार में चर्चित बाबा कारू खिरहर स्थान मंदिर के समीप महपुरा गांव में आपको यह दुकान दिख जाएगी. उस रास्ते से गुजरने वाले लोग एक बार जरूर यहां के दही और पेड़ा का स्वाद जरूर लेते हैं. इतना ही नहीं, संदेश के रूप में भी लेकर जाते हैं. दुकानदार की मानें तो वह प्रतिदिन 1300 लीटर दूध का दही तैयार करते हैं. वे बताते हैं कि मवेशी पालने वाले 30 से अधिक लोग यहां दूध देते हैं. सुबह से शाम होते-होते सारा दही और पेड़ा बिक जाता है.

Gopalganj: 5 लीटर दूध से तैयार होता है एक किलो पेड़ा, खाएंगे मिजाज हो जाएगा ‘हरा’

अपना ब्रांड बनाने की कर रहे तैयारी
सरदार नाम से मशहूर मनीष कुमार बताते हैं कि इस दुकान से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल चुका है. वे बताते हैं कि हम लोग चाहते हैं कि मेरे यहां का प्रोडक्ट हर जगह जाए. अभी के दौर में शुद्ध सामान लोगों को जल्दी नहीं मिलता है. धीरे-धीरे हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि खुद का ब्रांड हो जाए, तो ज्यादा बेहतर होगा. मनीष ने कहा, ‘हम लोगों के घर में शुरू से ही दही और पेड़ा का कारोबार चलता आ रहा है. हमारे दादा जी दही और पेड़ा का कारोबार करते थे. यहां का दही और पेड़ा 7-8 जिलों में जाता है.एक केजी शुद्ध दही की कीमत 80 रुपया है, तो वहीं शुद्ध पेड़ा 280 रुपये किलो है.

Tags: Food 18

[ad_2]

Source link