Home Life Style इस बीमारी के मरीज को ज्यादा खाना चाहिए सलाद, अपने आप कंट्रोल में रहेंगी कई समस्याएं

इस बीमारी के मरीज को ज्यादा खाना चाहिए सलाद, अपने आप कंट्रोल में रहेंगी कई समस्याएं

0
इस बीमारी के मरीज को ज्यादा खाना चाहिए सलाद, अपने आप कंट्रोल में रहेंगी कई समस्याएं

[ad_1]

salad_benefits- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
salad_benefits

सलाद खाने के फायदे: हमारे यहां खाने को बिना सलाद के अधूरा सा माना जाता है। सलाद चाहे फलों से बना हो या  सब्जियों से इसे खाने के अपने ही कुछ अलग फायदे हैं। दरअसल, सलाद जब हम खाते हैं तो साबुत और कच्ची चीजों का हम सेवन करते हैं। इससे शरीर को कई प्रकार से विटामिन और मिनरल्स मिल जाते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लेकिन, डायबिटीज के मरीजों को सलाद (Is salad good for diabetics) ज्यादा खाना चाहिए। क्यों और कैसे जानते हैं।

डायबिटीज में सलाद खाने के फायदे-Salad benefits for diabetes

डायबिटीज में सलाद खाने के फायदे कई हैं। दरअसल, सलाद में रफेज और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करते हैं। ये पेंनक्रियाज के काम काज में तेजी लाते हैं और शुगर पचाने वाले इंसुलिन हार्मोन का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। इसके अलावा डायबिटीज में ये कब्ज की समस्या को भी कम करने की कोशिश करते हैं और शुगर बैलेंस रखने में मदद करते हैं।

diabetes

Image Source : FREEPIK

diabetes

विश्व पर्यावरण दिवस: 90% लोगों के घर में मिल जाएगी ये जहरीली चीज, पर्यावरण में बढ़ती इनकी संख्या है खतरनाक

शुगर पेशेंट को सलाद में क्या क्या लेना चाहिए-Which salad is good for Diabetes

1. ग्रीन सलाद -Green salad for Diabetes

शुगर पेशेंट के लिए ग्रान सलाद का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद है। आपको बस करना ये है कि ब्रोकली, गाजर, मूली, चुकंदर, खीरी, ककड़ी, प्याज, धनिया पत्ता और मिर्चा का सलाद तैयार करें। फिर इसका सेवन करें। इसमें आप सलाद का दो तरीका अपना सकते हैं एक हाफ फ्राई और दूसरा इसे कच्चा खाना।  

किसी तोप के गोले जैसा दिखने वाला ये फल है बेहद काम का, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत इन 4 बीमारियों में जरूर खाएं

2. स्प्राउट्स सलाद-Sprouts salad for diabetes

स्प्राउट्स आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम करते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन होने के साथ फाइबर होता है। ये इंसुलिन को बढ़ाने के साथ भूख बैलेंस करते हैं और डायबिटीज में मेटाबोलिज्म को सही रखते हैं। तो, अपने हिसाब से चना, मूंग और मेथी को भिगोकर रख दें और फिर इनका स्प्राउट्स सलाद बना कर सेवन करें। तो, अगर आपको डायबिटीज है तो, खाने में इन 2 सलाद का सेवन जरूर करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Features News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन



[ad_2]

Source link