ऐप पर पढ़ें
स्मार्टवॉच मार्केट में भारतीय कंपनियां कमाल कर रही हैं और अब इंडियन ब्रैंड Fire-Boltt ने Samsung को भी पीछे छोड़ दिया गया है। ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट में Fire-Boltt अब साउथ कोरियन ब्रैंड Samsung से आगे निकल गई है और इसने दूसरी पोजीशन पर कब्जा कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले साल की पहली तिमाही में Fire-Boltt का नाम टॉप-3 कंपनियों की लिस्ट में दूर-दूर तक नहीं था।
ग्लोबल मार्केट में आए बदलाव की जानकारी मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint Research ने अपनी रिपोर्ट में दी है। उत्तरी अमेरिका में सैमसंग की लोकप्रियता के बावजूद इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में सैमसंग की बिक्री तेजी से कम हुई है, जिसके चलते Fire-Boltt अपनी जगह बनाने में सफल रही। साल 2023 की पहली तिमाही में Fire-Boltt को 9 पर्सेंट मार्केट शेयर मिला और सैमसंग ने भी करीब 9 पर्सेंट शेयर पर कब्जा किया लेकिन इसका शिपमेंट Fire-Boltt से कम रहा।
केवल 1000 रुपये में मिल रही है 8000 रुपये कीमत वाली धांसू स्मार्टवॉच, अमेजन पर डील
अब भी टॉप पोजीशन पर बनी हुई है ऐपल
कैलिफोर्निया की टेक कंपनी ऐपल अपने ऐपल वॉच मॉडल्स के साथ ग्लोबल मार्केट में टॉप पोजीशन पर बरकरार है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले ऐपल के स्मार्टवॉच मार्केट में भी कमी आई है। पिछले साल पहली तिमाही में ऐपल का ग्लोबल स्मार्टवॉच मार्केट शेयर 32 पर्सेंट था, जो इस साल 2023 में घटकर 26 पर्सेंट रह गया है। पिछले साल चाइनीज ब्रैंड हुवाई 7 पर्सेंट शेयर के साथ ऐपल और सैमसंग के बाद तीसरी पोजीशन पर थी, जो अब टॉप-3 से बाहर हो गई है।
सबसे बड़ा स्मार्टवॉच ऑफर! 17000 रुपये वाली वॉच 3000 रुपये से कम में, यहां खरीदें
भारत में बढ़ते वॉच मार्केट का मिला फायदा
Fire-Boltt को मिली बढ़त के लिए तेजी से बढ़ता भारतीय स्मार्टवॉच मार्केट भी जिम्मेदार है। साल 2022 की पहली तिमाही के मुकाबले साल 2023 में पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टवॉट मार्केट ने तेजी से बढ़त दर्ज की है। पिछले साल यह आंकड़ा 12 पर्सेंट था, जो अब बढ़कर 27 पर्सेंट हो गया है। खासकर भारत में अफॉर्डेबल वॉच मॉडल्स की मांग बढ़ी है, जिसे Fire-Boltt ने तेजी से पूरा किया है और 3000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेट में कई नए वियरेबल्स लेकर आई है।