Home Life Style इस शहर में भी है ‘Mini Kashmir’…यहां झील, पहाड़ और शांति सब कुछ है

इस शहर में भी है ‘Mini Kashmir’…यहां झील, पहाड़ और शांति सब कुछ है

0
इस शहर में भी है ‘Mini Kashmir’…यहां झील, पहाड़ और शांति सब कुछ है

[ad_1]

गुजरात के लोग घूमने-फिरने के बड़े शौकीन होते हैं. देश के किसी भी हिल स्टेशन या सैरगाह पर चले जाइए – शिमला, मनाली, जम्मू-कश्मीर, गोवा या उंटी – हर जगह गुजराती सैलानी जरूर मिलते हैं. गर्मियों की छुट्टियों में ठंडी जगहों की तलाश रहती है, और ऐसे में हिल स्टेशन सबसे ऊपर होते हैं.

गुजरात में ही मिलती है कश्मीर जैसी ठंडक
अगर आप कश्मीर जैसे नजारे और सुकून गुजरात में ही पाना चाहते हैं, तो नर्मदा जिले की मंडन झील जरूर जाएं. यह झील कुदरत की गोद में बसी एक बेहद खूबसूरत जगह है. गर्मी हो या मानसून, मंडन झील की खूबसूरती हर मौसम में खास लगती है. ये जगह एक दिन की पिकनिक के लिए एकदम परफेक्ट है, खासकर दोस्तों और परिवार के साथ.

मंडन झील – पहाड़, शांति और हरियाली का संगम
नर्मदा जिले में स्थित यह झील चारों ओर से हरियाली और पहाड़ों से घिरी है. यहां की शांति मन को सुकून देती है. मंडन झील राजपीपला और नानट्रांग के बीच स्थित है. यह जगह धीरे-धीरे लोगों के बीच इतनी पॉपुलर हो गई है कि अब इसे ‘गुजरात का कश्मीर’ कहा जाने लगा है. यहां का मौसम ठंडा और ताजगी से भरपूर रहता है, जो गर्मी में राहत देने का काम करता है.

झील में बोटिंग और आइलैंड की मस्ती
मंडन झील काफी बड़ी है और यहां बोटिंग का भी मजा लिया जा सकता है. झील के बीच में दो से तीन छोटे-छोटे टापू (आइलैंड) हैं, जहां नाव से जाया जा सकता है. ये टापू फोटोशूट के लिए शानदार हैं – चाहे दोस्तों के साथ सेल्फी लेनी हो या इंस्टाग्राम के लिए रील बनानी हो, ये जगह परफेक्ट है.

बाइक राइडिंग का भी है जबरदस्त मजा
मंडन झील तक पहुंचने का रास्ता भी बहुत ही सुंदर है. बाइक लवर्स के लिए यह जगह एक शानदार डेस्टिनेशन है. बारिश के मौसम में यह इलाका और भी हरा-भरा हो जाता है, और यहां की सड़कों पर लंबी बाइक राइड एक यादगार अनुभव बन जाती है.

कैसे पहुंचे मंडन झील
मंडन झील, नर्मदा जिले के नेत्रंग तहसील के मंडन गांव के पास है. यह राजपीपला से लगभग 18 किलोमीटर और नेत्रंग से करीब 21 किलोमीटर दूर है. यहां पहुंचने के लिए सड़क मार्ग सबसे अच्छा विकल्प है. आसपास के शहरों से यहां तक पहुंचने के लिए टैक्सी और बस की सुविधा भी मिल जाती है.

नर्मदा में हैं और भी खूबसूरत जगहें
नर्मदा जिला प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है. मंडन के अलावा यहां जुनाराज, निनई जलप्रपात, जरवानी, और विशालखड़ी जैसी जगहें भी हैं जो घूमने लायक हैं. मानसून के दौरान इन जगहों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. झरनों में नहाने का मजा, हरियाली के बीच घूमना और ठंडी हवा का अहसास – सबकुछ एक साथ मिलता है.

[ad_2]

Source link