[ad_1]
5G Phone खरीदने का प्लान है, तो बस कुछ दिन और रुक जाइए। इस हफ्ते वनप्लस और सैमसंग समेत कई पॉपुलर ब्रांड के 5G फोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। हम आपकी सुविधा के लिए, इस हफ्ते लॉन्च होने वाले 5G फोन की लिस्ट तैयार की है। देखें आपके बजट में कौन सा बेहतर है…
इस सप्ताह भारत में लॉन्च होने वाले 5G फोन की लिस्ट:
Samsung Galaxy M34 5G, लॉन्च डेट: 7 जुलाई
सैमसंग 7 जुलाई को एक नया गैलेक्सी एम34 स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इवेंट से पहले, सैमसंग ने खुलासा किया कि अपकमिंग गैलेक्सी एम सीरीज 5G फोन 120 हर्ट्ज डिस्प्ले, 6000 एमएएच बैटरी और 50-मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आए। एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी M34 5G 6.6-इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड स्क्रीन के साथ आएगा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर से लैस होगा। कहा जा रहा फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। फिलहाल यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी रिटेल बॉक्स में चार्जर बंडल करेगी या नहीं। भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
पॉपुलर ब्रांड 11 हजार में ला रहा 108MP कैमरा और 5800mAh बैटरी वाला फोन, 5 जुलाई को होगा लॉन्च
OnePlus Nord 3, OnePlus Nord CE 3, लॉन्च डेट: 5 जुलाई
वनप्लस नॉर्ड 3 भारत में 5 जुलाई को लॉन्च होगा। लीक से पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड 3 में 1.5K रिजॉल्यूशन 120 हर्ट्ज डिस्प्ले होगा, जिसकी डाइमेंशन 6.74 इंच होगा। इसमें संभवतः एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, यह एक हाई-एंड चिपसेट, जो हाल ही में लॉन्च हुए वनप्लस पैड में भी है। यदि वास्तव में ऐसा है, तो उपयोगकर्ता फोन में काफी अच्छा परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सेल का सेंसर और 2 मेगापिक्सेल का कैमरा हो सकता है। सेल्फी के लिए, 5G फोन में 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की अफवाह है। यह भी उम्मीद है कि डिवाइस चुनिंदा वनप्लस फोन में पाए जाने वाले सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर फीचर को बरकरार रखेगा।
वनप्लस नॉर्ड 3 के एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलने की संभावना है, क्योंकि एंड्रॉइड 14 ओएस अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसके एक स्टैंडर्ड 5000 एमएएच बैटरी से लैस होने का अनुमान है, और बॉक्स में एक चार्जर मिलने होने की उम्मीद है। इसके अलावा, वनप्लस नॉर्ड 3 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट कर सकता है। अपकमिंग वनप्लस नॉर्ड 3 की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
कंपनी साथ में OnePlus Nord CE 3 स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी और लीक से पता चलता है कि यह फोन 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी, 6.7-इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड और 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।
OnePlus के सबसे सस्ते 5G फोन पर पूरे ₹17000 की छूट, अमेजन पर धूम मचा रही यह डील
Realme Narzo 60 series, लॉन्च डेट: 6 जुलाई
रियलमी नारजो 60 सीरीज को भारत में 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। रियलमी ने कंफर्म किया है कि वह अपकमिंग नारजो फोन को 1TB स्टोरेज के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी का दावा है कि इस 5G फोन में यूजर्स 250,000 से ज्यादा फोटो स्टोर कर सकेंगे। इसमें 120 हर्ट्ज कर्व्ड डिस्प्ले होगा। हालांकि, डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई पाई है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, रियलमी नारजो 60 5G में 6.43-इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड 90 हर्ट्ज डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा, लीक में 64-मेगापिक्सेल सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप का भी हिंट दिया है। फोन 5000 एमएएच की बैटरी से लैस होगा, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। संभावना है कि कंपनी रिटेल बॉक्स में एक चार्जर शामिल करेगी, क्योंकि उसने अभी तक अपने फोन्स के साथ चार्जर देना बंद नहीं किया है।
बजट में आया iPhone 14 और 14 Plus मॉडल, MRP से ₹36,000 तक कम में खरीदने का मौका
iQOO Neo 7 Pro 5G, लॉन्च डेट: 4 जुलाई
आईकू नियो 7 प्रो को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 6.78-इंच फुल एचडी प्लस सैमसंम E5 एमोलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। आप उम्मीद कर सकते हैं कि स्क्रीन में 120 हर्ट्ज का रीफ्रेश रेट मिलेगा। iQOO के नए 5G फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लैस होगा। यह काफी पावरफुल है और इस चिप के कारण इसकी कीमत भी ज्यादा होगी। बता दें कि अपकमिंग Nothing Phone 2 भी इसी प्रोसेसर के साथ आएगा, जिसे अगले सप्ताह 11 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज हो सकती है।
अपकमिंग आईकू नियो 7 प्रो में पीछे की तरफ ओआईएस सपोर्ट के साथ सैमसंग GN5 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा होने की संभावना है। अन्य कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इस 5G फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। कहा जाता है कि कंपनी रिटेल बॉक्स में 120W फास्ट चार्जर बंडल करेगी। अमेजन द्वारा पोस्ट किए गए टीजर के अनुसार, iQOO Neo 7 Pro की भारत में कीमत 40,000 रुपये से कम होगी।
[ad_2]
Source link