[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
अमेजन की टॉप डील्स ऑफ द वीक में स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप सेल में प्रीमियम कैटिगरी का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए एक जबर्दस्त ऑफर है। इसमें आप 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन को MRP से काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन का MRP 66,999 रुपये है। सेल में आप इसे डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं।
कंपनी इस फोन पर 5 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 29,650 रुपये तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है। पुराने फोन के बदले फुल एक्सचेंज बोनस मिलने पर वनप्लस का यह 5G फोन आधे दाम में आपको हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में होने वाला फायदा आपका पुराने फोन की कंडीशन और ब्रैंड पर निर्भर करेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस का यह फोन 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।यह 5G फोन पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में आपको 3216×1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी लगा है।
फोन के रियर पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।
Vivo के 5G फोन पर चौंकाने वाला ऑफर, अमेजन की धांसू डील में सबसे बड़ा डिस्काउंट
वनप्लस का यह 5G फोन ऐंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Oxygen OS पर काम करता है। बैटरी की बात करें तो फोन में कंपनी 80 वॉट की SuperVOOC चार्जिंग दे रही है। खास बात है कि इस फोन में आपको 50 वॉट की AIRVOOC चार्जिंग भी मिलेगी। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए सारे ऑप्शन दिए गए हैं।
[ad_2]
Source link