Home Life Style इस हफ्ते मेष, मिथुन, तुला और धनु की बल्ले-बल्ले, 4 राशियों को भी धनलाभ!

इस हफ्ते मेष, मिथुन, तुला और धनु की बल्ले-बल्ले, 4 राशियों को भी धनलाभ!

0
इस हफ्ते मेष, मिथुन, तुला और धनु की बल्ले-बल्ले, 4 राशियों को भी धनलाभ!

[ad_1]

अनुज गौतम/सागर. 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी. इस दिन माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ कुबेर, गणेश और रिद्धि-सिद्धि की कृपा पाने के लिए पूजन किया जाता है. वहीं, दिवाली से पहले इस सप्ताह ग्रहों का गोचर भी खास है. कई शुभ योग कुछ राशि के जातकों के लिए धनलाभ की स्थिति बना रहे हैं.

सागर के ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल कुमार पांडे बताते हैं कि भुवन विजय पंचांग के अनुसार, इस सप्ताह के प्रारंभ में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा. 6 नवंबर को 2:07 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा. फिर 8 नवंबर को 1:56 रात से चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा तथा 11 नवंबर को 12:45 बजे दिन से तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा.

वहीं, इस सप्ताह सूर्य और मंगल तुला राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, शनि कुंभ राशि में, वक्री राहु मीन, वक्री गुरु मेष राशि में गोचर करेंगे. बुद्ध प्रारंभ में तुला राशि में रहेगा तथा 6 नवंबर को 6:45 सायंकाल से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. बुध का परिवर्तन भी कई राशियों के लिए शुभ संकेत है.

जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

मेष राशि: इस सप्ताह आपको धन लाभ के योग हैं. आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है. मानसिक क्लेश भी हो सकता है. कचहरी के कार्यों में प्रगति होगी. 11 और 12 नवंबर को आपके द्वारा किए गए अधिकांश कार्य सफल होंगे. सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सतर्क रहना चाहिए. मंगलवार के दिन व्रत रखें और हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस हफ्ते आपका शुभ दिन रविवार है.

वृष राशि: इस सप्ताह आपके पास गलत रास्ते से धन आ सकता है. कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ी वृद्धि होगी. अपने अधिकारियों से बहस ना करें. व्यापार सामान्य रहेगा. शत्रु परास्त होंगे. संतान को लाभ मिल सकता है. 6 , 7 और 8 तारीख उत्तम है. 11 और 12 नवंबर को आपको सतर्क रहना चाहिए. आप गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इस हफ्ते आपका शुभ दिन बुधवार है.

मिथुन राशि: इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा. भाग्य के कारण रुके हुए बहुत सारे कार्य संपन्न होंगे. कार्यालय में व्यर्थ का वार्तालाप हो सकता है, उससे सावधान रहें. कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. धन आने की पूरी उम्मीद है. छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधा होगी. संतान को कष्ट हो सकता है. 9 और 10 नवंबर उत्तम और परिणाम दायक है. आप प्रातः काल स्नान के उपरांत तांबे के पात्र में जल, अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. इस हफ्ते आपका शुभ दिन शुक्रवार है.

कर्क राशि: इस सप्ताह आपके सुखों में वृद्धि होगी. माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. पिता के पेट में पीड़ा हो सकती है. भाग्य से आपको थोड़ी बहुत मदद मिल सकती है. छोटी-मोटी दुर्घटना का योग है. अपनी संतान से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा. छात्रों की पढ़ाई सामान्य गति से चलेगी. पराक्रम में वृद्धि होगी. भाई बहनों से संबंध ठीक रहेगा. इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर फलदायक है. सप्ताह के बाकी दिन ठीक-ठाक हैं. आप काले कुत्ते को रोटी खिलाएं. इस हफ्ते आपका शुभ दिन रविवार है.

सिंह राशि: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह काफी हद तक ठीक रहेगा. माता- पिता का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. धन आने का उत्तम योग है. भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिल पाएगी. अपने परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए. कुछ भी प्राप्त करने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. 6 , 7 और 8 नवंबर उत्तम है. सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं. प्रतिदिन रुद्राभिषेक करें. इस बार आपका शुभ दिन मंगलवार है.

कन्या राशि: इस सप्ताह आपकी कुंडली में धन आने का उत्तम योग है. स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य रहेगा. जीवनसाथी को भी कष्ट हो सकता है. माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. शत्रुओं से कष्ट हो सकता है. 9 और 10 नवंबर शुभ फलदायक हैं. 6, 7 और 8 नवंबर को सावधान रहकर के कार्य करना चाहिए. कार्य करने के पहले योजना बनाना अनिवार्य है. प्रतिदिन सभी के स्वास्थ्य की कामना के लिए भगवान शिव का अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें. इस बार शुभ दिन शुक्रवार है.

तुला राशि: इस सप्ताह आपका प्रभामंडल अत्यंत तेज रहेगा. आपके सामने कोई भी व्यक्ति आपकी बात को काट नहीं पाएगा. वाद-विवाद में आप श्रेष्ठ रहेंगे. कचहरी के कार्यों में प्रगति होगी. कार्यालय में आपकी स्थिति सामान्य रहेगी. संतान से लाभ प्राप्त होगा, अर्थात आपकी बेटी कुछ ऐसा करेगी जिससे आपको शारीरिक, मानसिक या आर्थिक लाभ हो. माता-पिता का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ खराबी आ सकती है. पैरों या पेट में कुछ कष्ट हो सकता है. 11 और 12 नवंबर उत्तम है. 9 और 10 नवंबर को सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए. इस सप्ताह आपको चाहिए कि गुरुवार का व्रत करें और प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. शुभ दिन शनिवार है.

वृश्चिक राशि: आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. धन आने की मात्रा में काफी कमी आएगी. व्यापार सामान्य रहेगा. संतान से लाभ प्राप्त नहीं होगा. छात्रों की पढ़ाई में बाधाएं आएगी. इस सप्ताह आपको शत्रुओं से डरने की आवश्यकता नहीं है. पराक्रम में वृद्धि होगी. भाग्य आपका सामान्य रूप से साथ देगा. 6 नवंबर को 2:00 बजे के बाद से तथा 7 और 8 तारीख परिणाम दायक है. 11 और 12 तारीख को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए. इस सप्ताह आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. इस बार शुभ दिन मंगलवार है.

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत सुंदर धन योग लेकर आ रहा है, मगर यह सब आपके परिश्रम पर निर्भर करेगा. अगर आप ठीक से योजना बनाकर कार्य करेंगे तो इस सप्ताह आपके पास धन आने का योग है. इस सप्ताह आपके पिता-माता दोनों को थोड़ा शारीरिक कष्ट रहेगा. जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी. भाग्य से कोई विशेष मदद नहीं प्राप्त होगी. इस सप्ताह 9 और 10 नवंबर परिणाम मूलक हैं. सप्ताह के बाकी दिन ठीक हैं. शुक्रवार को मंदिर में जाकर पुजारी को सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए. इस बार शुभ दिन बृहस्पतिवार है.

मकर राशि: इस राशि के जातक अगर सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो यह सप्ताह बहुत उत्तम है. कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रमोशन का अगर समय है तो सफलता मिलेगी. आपका और जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. माता के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है. पिता को खून संबंधी कोई रोग हो सकता है. इस सप्ताह आपके लिए 11 और 12 नवंबर फलदायक हैं. 6 , 7 और 8 नवंबर को सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए. आवश्यक हो तो 6 तारीख को 2:00 बजे के पहले आप अपने कार्य कर सकते हैं आपको सफलता भी प्राप्त होगी. प्रतिदिन गौ माता को हरा चारा खिलाएं . इस बार शुभ दिन शनिवार है.

कुंभ राशि: इस सप्ताह स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जीवनसाथी और पिता के स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है. गलत रास्ते से धन आने का योग है. भाई-बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं. इस सप्ताह भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर ही विश्वास करना होगा. आपको जो कुछ मिलेगा वह आपके परिश्रम से ही मिलेगा. भाग्य के सहारे कुछ भी नहीं प्राप्त होगा. कचहरी के कार्यों में थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है. आपके लिए 6, 7 और 8 नवंबर उत्तम हैं. 6 तारीख को 2:00 बजे के पहले, 9 और 10 तारीख को आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. आप भगवान शिव का दूध और जल से प्रतिदिन अभिषेक करें. इस बार शुभ दिन बुधवार है.

मीन राशि: इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में मामूली सफलता मिल सकती है. कार्यालय में स्थिति ठीक रहेगी. माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आपका और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी बाधाएं हैं. भाग्य सामान्य रूप से कार्य करेगा. धन आने में बाधा है. इस सप्ताह 9 और 10 नवंबर उत्तम हैं. सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सचेत रहकर ही कार्य करना है. शुक्रवार को मंदिर में जाकर गरीबों के बीच में चावल का दान दें. इस बार शुभ दिन बृहस्पतिवार है.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Horoscope, Life18, Local18, Sagar news

[ad_2]

Source link