Home Life Style उड़द दाल खिचड़ी के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, खाने वाला हर कोई पसंद करेगा ये Recipe

उड़द दाल खिचड़ी के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, खाने वाला हर कोई पसंद करेगा ये Recipe

0
उड़द दाल खिचड़ी के बिना अधूरा है मकर संक्रांति का त्योहार, खाने वाला हर कोई पसंद करेगा ये Recipe

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Makar Sankranti Urad Dal Khichdi Recipe: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व एक खास महत्व रखता है। इस दिन खिचड़ी का प्रसाद बनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस खास दिन लोग उड़द दाल से बनी खिचड़ी और तिल से बनी चीजें खाते और दान करते हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो इस खिचड़ी में डाली जाने वाली उड़द की दाल का संबंध शनिदेव, हल्दी का संबंध गुरु देव से और हरी सब्जियों का संबंध बुध देव से माना गया है। इसके अलावा खिचड़ी में डाले जाने वाले घी का संबंध सूर्य देव से होता है। अगर आप भी इस मकर संक्रांति को खास बनाने के लिए प्रसाद में उड़द दाल की खिचड़ी बनाने वाली हैं तो नोट करें ये टेस्टी रेसिपी।

 

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री-

-1 कप उड़द दाल 

-2 चम्‍मच जीरा 

-4 चुटकी हींग 

-नमक स्‍वादानुसार 

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 

-5 चम्‍मच देसी घी 

-4 कप चावल 

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने का तरीका- 

उड़द दाल की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल और चावल को अच्छे से धोकर आधे घंटे के लिए गुनगुने पानी में भिगो कर रख दें। तय समय बाद चावलों को दोबारा 2-3 बार साफ पानी से धोएं। अब गैस पर कुकर रखें और उसमें देसी घी डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें जीरा और हींग डालें। आप चाहें तो इसमें साबुत लाल मिर्च भी डाल सकते हैं। अब उड़द की दाल और चावल भी डाल दें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अब लगभग 6-7 गिलास पानी डाल कर मध्यम आंच पर रखकर कुकर में 2-3 सीटी आने दें। आप इस खिचड़ी को रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link