Home National उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर पड़ी मौसम की मार, यमुनोत्री हाईवे बंद; केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री NH का जानें हाल; मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट

उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर पड़ी मौसम की मार, यमुनोत्री हाईवे बंद; केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री NH का जानें हाल; मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट

0
उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर पड़ी मौसम की मार, यमुनोत्री हाईवे बंद; केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री NH का जानें हाल; मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट

[ad_1]

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर एक बार फिर मौसम की मार पड़ी है। उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से तीर्थ यात्रियों की मुसीबत भी दोगुनी हो गई है। उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे के बाधित रहने से यात्रा प्रभावित होने लगी है। बुधवार को यमुनोत्री नेशनल हाईवे जगह-जगह भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बाधित रहा। जबकि, केदारनाथ, और बदरीनाथ हाईवे पर बारिश का दौर जारी है। 

गंगोत्री हाईवे हाईवे डाबरकोट और किसाला के समीप बंद पड़ा है। गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप लगातार पत्थर गिरने से मार्ग के खुलने और बंद होने का सिलसिला भी जारी रहा। इस कारण गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन को जा रहे यात्रियों को जगह-जगह जाम में फंसकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

तो दूसरी ओर, केदारनाथ और बदरीनाथ रूट पर भी बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश की वजह से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गंगोत्री-यमुनोत्री वाले उत्तरकाशी जिले में खराब मौसम के कारण पिछले दो दिन से बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्यानाचट्टी के पास डाबरकोट में यातायात के लिए बाधित हो गया।

डाबरकोट में दिनभर लगातार पत्थरों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिस कारण फिलहाल मार्ग आवाजाही के लिए बंद पड़ा है। यमुनोत्री राजमार्ग पर किसाला के समीप भी दोपहर में मलबा गिरने से यातायात बंद है।  एनएच बड़कोट की मशीनरी मौके पर तैनात है, मार्ग को खोलने का प्रयास जारी है। इन जगहों पर मार्ग बंद होने से यात्री जाम में फंसे हैं।

उधर, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिस कारण दोपहर में कुछ देर यहां मार्ग बाधित रहा। बंदरकोट में आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। हाईवे बंद होने से तीर्थ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

केदारनाथ यात्रा में बारिश से हो रही तीर्थयात्रियों को परेशानी

बीते कई दिनों से  जिले में बारिश हो रही है जबकि केदारनाथ यात्रा मार्ग में भी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से यात्रा मार्ग में यात्री मुश्किलों में हैं। जबकि रोज हो रही बारिश से जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं मई और जून में मौसम ने गर्मी का भी अहसास नहीं होने दिया।

 

बुधवार को केदारनाथ सहित अनेक स्थानों पर बारिश से यात्रियों को परेशानियों से दो चार होना पड़ा। हालांकि केदारनाथ में भी इस यात्रा सीजन में मौसम खासी मुश्किलें पेश करता रहा। मुख्यालय सहित जनपद के सभी क्षेत्रों में हुई बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ। लोगों को बारिश में ही भीगकर रोजमर्रा के कार्य करने पड़े।

जबकि केदारनाथ धाम में बारिश से यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। यहां मौसम के चलते ठंड भी अधिक हो रही है। यात्री कई बार पैदल मार्ग से भीगते हुए केदारनाथ धाम पहुंच रहा है। बुधवार को मौसम के चलते दो बजे बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ नहीं जाने दिया गया।

मौसम की जानकारी लेकर ही करें यात्रा : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आ रहे यात्रियों से मौसम की पूरी जानकारी लेने पर ही यात्रा प्रारंभ करने की अपील की है।

बुधवार को सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत में सीएम ने कहा कि इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा जारी है, यात्रा को लेकर भारी उत्साह नजर आ रहा है। लेकिन बीच- बीच में बारिश और बर्फबारी से भी परेशानी हो रही है। इसलिए लोग पूरी जानकारी लेते हुए मौसम ठीक होने पर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि सरकार यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने देने के लिए सभी प्रयास कर रही है। 

 

यमुनोत्री यात्रा पर भूस्खलन के कारण रोक

उत्तरकाशी जिले भर में गत मंगलवार दोपहर बाद से हो रही भारी बारिश के चलते पुलिस प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा पर रोक लगा दी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरकोट के पास पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने यमुनोत्री धाम आने-जाने वाले वाहनों को रोक दिया है।

वहीं तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर रुकवाया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि जिले में गत देर रात से भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते गंगोत्री एवं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाला, धरासू बैण्ड, बन्दरकोट आदि स्थानों पर भूस्खलन के साथ ही पहाड़ी से पत्थर व मलबा सड़क पर गिर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाबरकोट के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। यमुनोत्री धाम की यात्रा रूट पर हो रहे आवागमन को फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी संदेश जारी करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा अक्टूबर-नवम्बर तक जारी रहेगी, यात्रा करने में जल्दबाजी न करें। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा प्लान कर सकते हैं।

[ad_2]

Source link