Home National उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के करीबी अधिवक्ता खान को रिमांड पर लेने के लिए दी अर्जी

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के करीबी अधिवक्ता खान को रिमांड पर लेने के लिए दी अर्जी

0
उमेश पाल हत्याकांड: अतीक अहमद के करीबी अधिवक्ता खान को रिमांड पर लेने के लिए दी अर्जी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के करीबी अधिवक्ता खान सौलत हनीफ को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए धूमनगंज पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में अर्जी दे दी। मंगलवार को इस प्रकरण में सुनवाई होगी। नैनी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे अधिवक्ता खान सौलत हनीफ को उमेश पाल अपहरण कांड में सजा हुई है। पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित किया है। कोर्ट के आदेश पर नैनी जेल जाकर अधिवक्ता का पुलिस ने बयान दर्ज किया था। अब कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अधिवक्ता से फरार शाइस्ता परवीन समेत अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी मिलेगी। 

अतीक की पत्नी का अब तक पता नहीं चला है। अधिवक्ता खान सौलत के घर पर कुछ दिन पहले ही ईडी ने छापामारी करके अतीक के नाम से करोड़ों की बेनामी संपत्ति का पेपर बरामद किया था। मनी लांड्रिंग केस में ईडी की जांच चल रही है। वहीं प्रयागराज में उमेश पाल हत्या कांड के बाद सुर्खियों में आये बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने 26 साल पहले इटावा में बमबाजी की थी। इसमें एक सिपाही की मौत और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ था। गुड्डू मुस्लिम और उसके साथी विचाराधी कैदी बॉबी की हत्या करने आए थे। एसटीएफ के सदस्य रहे पूर्व आईपीएस राजेश पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि 1997 में कुख्यात अपराधी ने अपने साथियों के साथ विचाराधी कैदी प्रवीण उर्फ बॉबी पर गोलीबारी की थी। जिसमें सिपाही राम जतन की मौत हो गयी थी।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बरकरार, धमकाने के मामले में निगरानी अर्जी खारिज

गुड्डू मुस्लिम ने गोवा में ली शरण!

उमेश पाल हत्याकांड में फरार पांच लाख का इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम अब गोवा पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि उसने गोवा के अपराधी से शरण मांगी है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए प्रयागराज पुलिस के अलावा एसटीएफ भी लगी है। पुलिस की मानें तो लगातार लोकेशन बदलते रहने के कारण गुड्डू को पुलिस ट्रेस नहीं कर पा रही है। प्रयागराज से वह मेरठ पहुंचा। वहां पर अतीक के बहनोई के यहां शरण ली। फिर दिल्ली निकल गया। दिल्ली के बाद ओडिशा में उसकी लोकेशन मिली थी। फिर वह छत्तीसगढ़ भाग निकला।

[ad_2]

Source link